{"_id":"6044d2cc86675862a9763d4d","slug":"ats-lodges-fir-for-destruction-of-evidence-in-mansukh-hiren-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीलिया मामला: मनसुख हिरेन मौत मामले में एटीएस ने दर्ज की साजिश-हत्या की एफआईआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एंटीलिया मामला: मनसुख हिरेन मौत मामले में एटीएस ने दर्ज की साजिश-हत्या की एफआईआर
Sun, 07 Mar 2021 08:51 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 07 Mar 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
मनसुख हिरेन की स्कॉर्पियो मुकेश अंबानी के आवास के पास मिली थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने रविवार को एक अहम जानकारी दी है। दरअसल, एटीएस ने बताया कि उसने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर मिले विस्फोटकों से लदे वाहन के मालिक मनसुख हीरेन की मौत के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश, हत्या, और सबूत नष्ट करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
हीरेन की मौत के मामले की जांच एटीएस को सौंपे जाने के बाबत शनिवार देर रात को आधिकारिक आदेश जारी किए गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य गृह विभाग के आदेश पर एटीएस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
नियमानुसार, ठाणे जिले की मुंब्रा पुलिस ने मामले से संबंधित दस्तावेज एटीएस को सौंप दिए हैं।
Maharashtra Anti-Terrorism Squad (ATS) registers an FIR for alleged criminal conspiracy, murder, and attempts to destroy evidence in Mansukh Hiren death case, it says
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 7, 2021
दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला आवास एंटीलिया के पास 25 फरवरी को जिलेटिन की 20 छड़ों के साथ एक स्कॉर्पियो कार पाई गई थी। पुलिस ने कहा था कि वाहन को एयरोली-मुलुंड पुल के पास से आठ फरवरी को चुराया गया। 46 साल के हीरेन ठाणे में शुक्रवार सुबह मृत पाए गए थे।
इससे पहले, हीरेन के परिवार के सदस्यों ने हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की थी और उनका शव लेने से इंकार कर दिया था। हालांकि, पुणे के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद परिजन शनिवार को शव लेने पर सहमत हुए थे।
हीरेन के परिवार ने उनकी हत्या का आरोप लगाया। उधर, ठाणे के जोन-1 डीएसपी अविनाश अंबुरे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट हिरेन के परिवार वालों को सौंप दी गई है।
मनसुख के परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनसुख हिरेन को मार कर डुबाया गया है। मनसुख के परिजनों के मुताबिक, मनसुख की लास्ट मोबाइल लोकेशन पालघर जिले का विरार इलाका था, जबकि उनका शव ठाणे की खाड़ी में मिला। दोनों लोकेशन में इतना अंतर कैसे हो सकता है।
परिवार का आरोप है कि यह बड़ी साजिश है। मनसुख के पड़ोसियों ने भी बताया कि वो सोसायटी के बच्चों को तैरना सिखाते थे, पानी में नहीं डूब सकते। बता दें कि मनसुख हिरेन गुरुवार से गायब थे। परिवार के लोग शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। तभी थाने में खबर आई कि ठाणे की खाड़ी में एक शव मिला है, जो पानी में फूल गया था। पुलिस उनके परिवार को लेकर वहां पहुंची और शव की शिनाख्त कराई गई।
गौरतलब है कि मुंब्रा खाड़ी से जब मनसुख का शव निकाला गया तो वह मास्क पहने हुए थे और मास्क के अंदर छह-सात रुमाल ठूंसे हुए मिले। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी भी तरह का जख्म का उल्लेख नहीं है।
प्राथमिक रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होने की बात कही गई है। वहीं, एटीएस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।