{"_id":"57ff43b14f1c1bf62d28e7f3","slug":"ats-arrests-two-pak-spy-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में एटीएस ने किया दो पाक जासूसों को गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में एटीएस ने किया दो पाक जासूसों को गिरफ्तार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
isi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के कच्छ में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो संदिग्धों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इन लोगों को फंसाने के लिए हनीट्रेप बिछाया था।
विज्ञापन
दोनों को एक पाकिस्तानी महिला का इस्तेमाल कर हनीट्रेप में फंसाया गया था। इसके बाद दोनों पाकिस्तान के लिए जासूसी करने लगे। एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस को कच्छ के खावड़ा गांव के दो निवासियों पर पाकिस्तान के आईएसआई के जासूस के तौर पर काम करने का शक था और उनपर पिछले एक साल से नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
साथ ही अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि उनके घरों की तलाशी के दौरान एटीएस ने उनके पास से एक पाकिस्तानी सिम और मोबाइल बरामद किया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के आईएसआई द्वारा हनीट्रेप बिछाकर जासूसी करवाने का ये कोई नया मामला नहीं है।
विज्ञापन
पहले भी भारतीयों को इस जाल में फंसाकर सूचनाएं इकट्ठा की जा चुकीं हैं। भारतीय सेना ने अपने जवानों को पहले ही सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतने को कहा है।