{"_id":"5bf84494bdec22415b095d26","slug":"ats-arrested-hardcore-maoist-in-gujarat-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में पहचान छिपाकर रह रहा था कट्टर नक्सली, एटीएस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में पहचान छिपाकर रह रहा था कट्टर नक्सली, एटीएस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात एटीएस ने बिहार के एक कट्टर नक्सली को वलसाड जिले से पकड़ा है। यह नक्सली अपनी पहचान छुपा यहां एक फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम कर रहा है। पुलिस का कहना है पकड़ा गया नक्सली 33 वर्षीय राजेश रविदास उर्फ उत्तमजी साल 2016 में बिहार के औरंगाबाद जिले में 10 सीआरपीएफ कमांडो की हत्या में शामिल रहा है।
विज्ञापन
रविदास बिहार के गया जिले का रहने वाला है। बिहार सरकार ने इस नक्सली पर 50 हजार रुपये का इनाम सहित इसे ‘वांछित’ घोषित कर रखा है। 50 से अधिक अपराधों में शामिल रविदास प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन का प्रमुख सदस्य है। एटीएस ने खुफिया सूचना के आधार पर राजगीर क्षेत्र के ‘जोनल कमांडर’ रविदास को दक्षिण गुजरात के वापी शहर से पकड़ा।
विज्ञापन