फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atal Bihari Vajpayee: in 2006 he does his last press briefing, know what he said

ये थी अटल बिहारी वाजपेयी की आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें क्या कहा था

Fri, 17 Aug 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Aug 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee: in 2006 he does his last press briefing, know what he said
अटल बिहारी वाजपेयी

93 साल की उम्र में प्रख्यात कवि, राजनेता, स्टेटमैन, पत्रकार और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके जाने से पूरा देश शोक की लहर में डूबा हुआ है। इसी बीच हम आपको बताते हैं उनकी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में जो उन्होंने साल 2006 में की थी। जानें अपनी इस आखिरी कॉन्फ्रेंस में उन्होंने क्या कहा था।

विज्ञापन


साल 2006 में लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कहा था कि भाजपा के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होगा और पार्टी भविष्य में लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। उनकी आखिरी मीडिया बातचीत का यह वीडियो लखनऊ में वैज्ञानिक कन्वेंशन सेंटर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक का था। जिसमें वह पारंपरिक परिधान कुर्ता पायजामा और गहरे नीले रंग की जैकेट पहने हुए दिखाई दिए थे। उन्हें छड़ी की सहायता से चलते हुए देखा जा सकता है। चश्मा पहने माथे पर लाल रंग का टीका लगाए वह अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए थे।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में वाजपेयी ने कहा था, 'भाजपा के नेतृत्व के सवाल पर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। नेतृत्व बदलता रहता है और वरिष्ठ नेता आगे आते रहते हैं। यह एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने (मुख्तार अब्बास नकवी) ने जो कुछ कहा उससे घबराने की जरुरत नहीं है।' इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अटल जी ने कहा था कि भाजपा भविष्य में चुनाव लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाजपेयी ने कहा था, 'आडवाणी जी हमारे नेता हैं और पार्टी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।' इस वीडियो में उनके भाजपा नेता, लालजी टंडन, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, सुमित्रा महाजन, केसरी नाथ त्रिपाठी और कुसुम राय नजर आ रहे हैं। प्रेस को संबोधित करने से पहले उन्होंने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया था। वाजपेयी ने लखनऊ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया था जो मेयर पद के उम्मीदवार दिनेश शर्मा के लिए शहर के अलीगंज में आयोजित की गई थी। इस समय वो यूपी के उपमुख्यमंत्री के पद पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed