फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   At the NSG Raising Day counter-terrorism seminar Chief of Naval Staff Admiral says I wanna emphasize on four I

NSG Raising Day: नौसेना प्रमुख ने फोर आइज का दिया मंत्र, कहा- लगातार बदल रहा युद्ध का तरीका

Thu, 12 Oct 2023 12:22 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 12 Oct 2023 12:22 PM IST
सार

हरि कुमार ने कहा कि किसी भी खतरे के खिलाफ लड़ने के लिए सबसे पहले सटीक खुफिया जानकारी होना जरूरी है। भारत, हाल के वर्षों में, खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और उसका उपयोग करने में अधिक कुशल हो गया है। भारतीय नौसेना के लिए जी-सैट 7 एक ऐसा ही उदाहरण है। 

विज्ञापन
At the NSG Raising Day counter-terrorism seminar Chief of Naval Staff Admiral says I wanna emphasize on four I
Chief of Naval Staff Admiral R. Hari Kumar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनएसजी के 37वें स्थापना दिवस पर आतंकवाद विरोधी सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि वह फोर आइज यानी खुफिया, नवाचार, एकीकरण और अंतरएजेंसी समन्वय पर जोर देते हैं। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड एनएसजी के महानिदेशक एमए गणपति ने कहा कि हमें हर समय तैयारी बनाए रखने की जरूरत है। 

विज्ञापन

एमए गणपति ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के लिए अपनी तैयारी बनाए रखने की जरूरत है। इस सेमिनार के माध्यम से, हम ऐसे परिदृश्यों पर भी चर्चा करेंगे और एक एसओपी बनाएंगे।

विज्ञापन

वहीं, हरि कुमार ने कहा कि किसी भी खतरे के खिलाफ लड़ने के लिए सबसे पहले सटीक खुफिया जानकारी होना जरूरी है। भारत, हाल के वर्षों में, खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और उसका उपयोग करने में अधिक कुशल हो गया है। भारतीय नौसेना के लिए जी-सैट 7 एक ऐसा ही उदाहरण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत में 14 खुफिया एजेंसियां काम कर रही हैं। सूचना को जुटाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने की आवश्यकता है। भारतीय नौसेना राष्ट्रीय समुद्री डोमेन जागरूकता या एनएमडीए परियोजना पर काम कर रही है।



नौसेना प्रमुख ने कहा, 'अफगानिस्तान, इराक, सीरिया, लेबनान, सोमालिया, सूडान, यूक्रेन, रूस और अब हमास-इस्राइल को देखें। युद्ध करने का तरीका बदल रहा है। भविष्य की चुनौतियों से सहयोग करके ही निपटा जा सकता है। हम सभी के लिए समृद्धि, सुरक्षा और विकास तभी हासिल कर सकते हैं जब हम सहयोग करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed