फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Local Train News: Anand Mahindra said - this is the soul of India, young man took his forehead

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल के गेट पर युवक ने टेका माथा, आनंद महिंद्रा बोले-यह भारत की आत्मा

Wed, 03 Feb 2021 11:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Local Train News: Anand Mahindra said - this is the soul of India, young man took his forehead
मुम्बई लोकल ट्रेन गेट पर माथा टेकता युवक - फोटो : Twitter

मुंबई लोकल ट्रेन 320 दिन फिर आम जनता के लिए दौड़ने लगी है। इस मौके पर ट्र्रेन में सवार होने से पहले एक युवक ने कोच के गेट पर माथा टेक दिया। यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई और उद्योगपति आनंद महिंद्रा को छू गई। उन्हें इस तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा-यही है भारत की आत्मा, मैं प्रार्थना करता हूं कि हम इसे कभी नहीं खोएंगे। कोरोना लॉकडाउन में बंद हुई मुंबई की लोकल ट्रेन को एक फरवरी से आम जनता के लिए फिर से खोला गया है।

विज्ञापन


लोग पहले की तरह तो नहीं, लेकिन तय नियमों के मुताबिक लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं। सोशल मीडिया में इसकी कई तस्वीरों वायरल हो रही हैं। लोग इसको लेकर भावुक हो रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने इसे भारत की आत्मा बताया है।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल को छू गई तस्वीर
दरअसल लोकल ट्रेन को प्रणाम करते युवक की तस्वीर देखकर हर कोई भावुक हो सकता है, क्योंकि लोकल यानी मुंबई की जीवन रेखा है। इसी में सपफर कर मुंबई में रहने वाले लाखों लोग अपने काम-धंधे पर जाते हैं। कोरोनाकाल में यह बंद होने के बाद कई लोगों की रोजी-रोटी छीन गई थी। वैसे भी जब भी यह कभी ठप या बंद होती है तो मुंबई का जनजीवन ठप हो जाता है। कोरोना काल में तो यह ऐतिहासिक रूप से इतने समय तक बंद रही। 


11 माह बाद चली तो दिल को छू लिया
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, एक क्लिक जिसने मेरे दिल को छू लिया। 11 महीने बाद ट्रेन की यात्रा करने से पहले एक व्यक्ति लोकल ट्रेन की पूजा कर रहा है। इसे रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, यह भारत की आत्मा है,  मैं प्रार्थना करता हूं कि हम इसे कभी न खोएं।


रेलवे ने लगभग 320 दिनों के अंतराल के बाद मुंबई में लोकल ट्रेनों में आम जनता को यात्रा करने की अनुमति दी गई है। हालांकि इसके लिए कुछ घंटों का सीमित समय है। इस दौरान प्रबंधन के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि सभी अधिकृत प्रवेश, निकास बिंदु और टिकट काउंटर सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए खोला गया है।

अब सबके लिए चालू की गई
महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के बाद पहले इसे सिर्फ हेल्थ वर्कर्स और जरूरी सेवाओं में काम करने वाले लोगों के लिए खोला गया था लेकिन अब इसे सभी के लिए खोल दिया गया है।

At the gate of Mumbai Local, the man took his forehead, Anand Mahindra said - this is the soul of India
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed