फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assistant commissioner of commerce assaulting

वाणिज्य कर के सहायक कमिश्नर से मारपीट, गाड़ी तोड़ी

Mon, 11 Apr 2016 08:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नौहझील/बाजना/ मथुरा
ब्यूरो / अमर उजाला, नौहझील/बाजना/ मथुरा Updated Mon, 11 Apr 2016 08:18 AM IST
विज्ञापन
Assistant commissioner of commerce assaulting

मथुरा में शनिवार की रात थाना नौहझील क्षेत्र के कस्बा बाजना से गेहूं लेकर दिल्ली जा रहे तीन ट्रकों को सहायक कमिश्नर (वाणिज्य कर) अशोक कुमार ने पकड़ लिया। आरोप है कि वाणिज्य कर और मंडी शुल्क दिए बिना ये ट्रक गेहूं ले जा रहे थे।

विज्ञापन


ट्रक पकड़े जाने के विरोध में ट्रांसपोर्टर्स व व्यापारियों ने अशोक कुमार पर हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट की। उनकी गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। मामले में सात नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, नामजदगी के विरोध में व्यापारियों ने बाजना में जुलूस निकाला और सोमवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाजना, नौहझील और आसपास क्षेत्र के कुछ व्यापारी किसानों से कम रेट पर गेहूं खरीद रहे हैं। इस गेहूं को साठ रुपये प्रति क्विंटल के  भाड़े पर ट्रांसपोर्टर्स दिल्ली ले जाते है। इसमें भाड़े के अलावा सेल्सटैक्स और मंडी समिति अधिकारियों से गेहूं बचाकर दिल्ली तक ले जाने की बात तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर चोरी के इस खेल की सूचना पर शनिवार रात एक बजे वाणिज्य कर विभाग के सहायक कमिश्नर अशोक कुमार ने बाजना-नौहझील रोड पर फौजी ढाबा पर खड़े तीन ट्रकों को पकड़ लिया और थाने ले जाने लगे।

इस पर व्यापारी और ट्रांसपोर्टर्स उनसे भिड़ गए। मारपीट के बीच वह किसी तरह से बचकर निकले और इसकी सूचना नौहझील पर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर ट्रांसपोर्टर्स और व्यापारी फरार हो गए।

अशोक कुमार ने थाने पर जय सिंह, कन्हैया, मनीष, गोविंद, भोला सेठ, मनोज और सौरभ निवासी बाजना पर करीब 25 अन्य के लोगों के साथ मिलकर मारपीट करने और सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाणिज्य कर अधिकारी ने बाजना में चेकिंग की सूचना पुलिस को नहीं दी। यही कारण रहा कि उन्हें अकेला देखकर लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी।


कर चोरी के वाहन निकलने की सूचना पर सहायक आयुक्त ने बाजना में तीन ट्रकों को रोका था। व्यापारियों ने घेराव किया तो बाजना पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन एक घंटे तक वहां कोई नहीं पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में ही वाहनों को जबरन भगाया गया। सारा खेल पुलिस और करापवंचकों की मिलीभगत का है। इस मामले में अधिकारी से रिपोर्ट मांगी जा रही है। जिसे मुख्यालय भेजा जाएगा।
-कमलेश यादव, संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर, एसआईबी व सचल दल, मथुरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed