फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   assessment process will start from January Against Those who do not pay income tax

इनकम टैक्स नहीं देने वालों के खिलाफ जनवरी से शुरू होगी असेसमेंट प्रक्रिया

Mon, 27 Nov 2017 10:00 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 27 Nov 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
assessment process will start from January Against Those who do not pay income tax
income tax

नोटबंदी के बाद जिन लोगों ने बैंकों में संदिग्ध पैसे जमा किए लेकिन अभी तक आयकर रिटर्न नहीं भरे हैं उनके खिलाफ आयकर विभाग अगले साल जनवरी से पूर्ण मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू करेगा।

विज्ञापन


पढ़ें: 2000 के नोट को लेकर RBI ने लिया बड़ा फैसला, देशभर के सभी बैंकों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन


आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सभी आयकर अधिकारियों से कहा है कि वे 31 दिसंबर तक ऐसी संस्थाओं को नोटिस देने के प्रक्रिया पूरी करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आयकर नोटिसों के जवाब मिलने के बाद विभाग इन करदाताओं के खिलाफ जनवरी के दूसरे पखवाड़े से पूर्ण मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं जिन संस्थाओं से नोटिस के जवाब मिल गए हैं उनकी जांच की जा रही है। 


जिन्होंने अपने कालेधन को सफेद करने का प्रयास किया है और कर जमा करने से बच रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की यह कार्रवाई ऑपरेशन क्लीन मनी (ओसीएम) के तहत की जा रही है। इसे इस साल की शुरुआत में नोटबंदी के बाद कालाधन की जांच के लिए शुरू किया गया था।

पढ़ें: गुजरात में राहुल की लोकप्रियता से भाजपा घबराई : राज बब्बर

ओसीएम के तहत पहले चरण की ऑनलाइन पुष्टि के दौरान और आंकड़ों के आधार पर विभाग ने लगभग 18 लाख करदाताओं के आंकड़े इकट्ठे किए हैं। इन लोगों ने अपने बैंक खातों में पर्याप्त मात्रा में नकद राशि नोटबंदी अवधि (8 नवंबर-20 दिसंबर, 2016) के दौरान जमा कराए थे लेकिन अभी भी इन्होंने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल नहीं किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed