फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly polls pm modi maharashtra visit and amit shah jharkhand visit election campaign updates

Assembly Polls: आज PM मोदी का महाराष्ट्र तो शाह का झारखंड दौरा; ताबड़तोड़ जनसभाएं कर वोटरों को करेंगे लामबंद

Thu, 14 Nov 2024 06:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/रांची Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 06:21 AM IST
सार

Maharashtra-Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए भगवा पार्टी के सभी दिग्गज नेता हर दिन कई-कई रैलियां कर रहे हैं। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए दोनों राज्यों का लगातार दौरा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
assembly polls pm modi maharashtra visit and amit shah jharkhand visit election campaign updates
महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की 288 सदस्यी विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी पारा भी चढ़ता ही जा रहा है। झारखंड में पहले चरण के लिए मतदान हो चुका है। जबकि, दूसरे चरण का मतदान होना बाकी है। ऐसे में हर पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा और रैलियां कर वोटरों को अपने पाले में करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता भी महाराष्ट्र-झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कर भाजपा के चुनाव अभियान को धार देने में लगे हैं। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर, पनवेल और मुंबई में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह झारखंड के गिरीडीज, गांडेय और डुमरी में जनसभाएं कर भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देंगे। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र में पीएम मोदी की तीन जनसभाएं
प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। वह यहां एक के बाद एक तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी छत्रपति संभाजी नगर में पहली जनसभा को दोपहर 2:15 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पनवेल जाएंगे। जहां पर वह शाम साढ़े चार बजे जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी मुंबई का दौरा करेंगे। यहां वह शाम साढ़े छह बजे चुनावी जनसभा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देंगे शाह
गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। यहां वह तीन चुनावी जनसभाएं कर भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देंगे। शाह की पहली जनसभा गिरिडीह विधानसभा में होगी। इसके बाद वह गांडेय के लिए प्रस्थान करेंगे। वह कुसुम्भा में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इसके बाद शाह डुमरी का दौरा करेंगे। यहां पर वह ऊपरघाट बोकारो में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed