{"_id":"58741d634f1c1b5e2aba93e5","slug":"assembly-polls-congress-will-removed-posters-of-pm-in-five-states","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: पांच राज्यों से PM के पोस्टर हटवाएगी कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव: पांच राज्यों से PM के पोस्टर हटवाएगी कांग्रेस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पेट्रोल पंपों पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाले होर्डिंग्स व अन्य प्रचार सामग्री हटाने की मांग की है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी लीगल एंड ह्यूमन राइट डिपार्टमेंट के सचिव केसी मित्तल ने आयोग को भेजे पत्र में कहा है कि जिन पांच राज्यों (यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर) में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां पेट्रोल पंपों पर घरेलू गैस से संबंधित विज्ञापन में प्रधानमंत्री का चित्र चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी समेत चुनाव आयुक्त एके. ज्योति और ओमप्रकाश रावत को भी पत्र भेजा है।
मित्तल का कहना है कि तेल और गैस कंपनियों की ओर विभिन्न पेट्रोल पंपों और उसके आसपास इस तरह के विज्ञापन लगे हैं। उनका कहना है कि राज्य में जब सभी पार्टियों से संबंधित मुख्यमंत्री आदि के पोस्टर और प्रचार सामग्री हटाई जा रही है तो आयोग को निर्देश जारी कर पीएम के विज्ञापन सामग्री को भी हटवाना चाहिए, जिससे कि इन राज्यों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें।