फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly elections 2026 updates west bengal kerala tamilnadu assam puducherry leaders statement

Election Updates: 'बंगाल में चुनाव नहीं, युद्ध चल रहा', भाजपा नेत्री केया घोष का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Sun, 03 May 2026 02:36 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 03 May 2026 02:36 PM IST
सार

पांचों राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चार मई को नतीजे आएंगे। इस बीच बंगाल से लेकर तमिनाडु तक हर प्रदेश में जुबानी जंग जारी है। ऐसे में इस खबर में चुनाव से जुड़े सभी अपडेट पढ़ेंगे...

विज्ञापन
assembly elections 2026 updates west bengal kerala tamilnadu assam puducherry leaders statement
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल - फोटो : @ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किए जाने के फैसले पर सियासत गरमा गई है। इस बड़े फैसले का समर्थन करते हुए भाजपा नेत्री केया घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। 
विज्ञापन


केया घोष ने राज्य की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक माहौल पर सवाल उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं, बल्कि युद्ध चल रहा है। देश के चार अन्य राज्यों में भी चुनाव हो रहे हैं, लेकिन केवल पश्चिम बंगाल में ही चुनाव आयोग के खिलाफ युद्ध छेड़ा जा रहा है। भाजपा नेत्री ने आगे कहा कि बंगाल का यह चुनाव अब 'जनता बनाम ममता बनर्जी' बन चुका है। उन्होंने चुनाव आयोग की सख्ती को सही ठहराते हुए स्पष्ट किया कि चूंकि ममता बनर्जी ने युद्ध छेड़ दिया है, इसलिए राज्य में पर्याप्त संख्या में मतगणना पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती करना बेहद महत्वपूर्ण और जरूरी कदम है।
विज्ञापन


केरल में मुख्यमंत्री पद पर कांग्रेस के फैसले का समर्थन करेगी IUML
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पनाक्कड़ मुनव्वर अली शिहाब थंगल ने रविवार को स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर कांग्रेस आलाकमान का जो भी फैसला होगा, पार्टी उसका पूरा समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उनकी कोई खास राय नहीं है और यूडीएफ गठबंधन में हमेशा से यही परंपरा रही है। सोमवार को होने वाली चुनाव की मतगणना से पहले थंगल ने कहा कि केरल की जनता बदलाव चाहती है। सभी एग्जिट पोल यूडीएफ की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं और हमें भी इसकी पूरी उम्मीद है। नई सरकार में आईयूएमएल के मंत्री पदों पर चर्चा चार मई के बाद ही की जाएगी। वहीं, एसएनडीपी महासचिव वेल्लाप्पल्ली नटेसन के इस आरोप पर कि 'यूडीएफ के सत्ता में आने पर असल में आईयूएमएल का राज होगा', थंगल ने पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव में जनता का जनादेश ही ऐसे बयानों का सबसे सही जवाब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बंगाल में फिर स्ट्रॉन्गरूम को लेकर हंगामा
पश्चिम बंगाल में मतगणना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानी सीट में बने स्ट्रॉन्गरूम की सुरक्षा को लेकर हंगामा हुआ। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के झंडे लगी दो कारों को ईवीएम वाले परिसर में घुसने दिया गया। साथ ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश का आरोप
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नौपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीती रात करीब 12:10 बजे अमन चौधरी और आकाश चौधरी नाम के दो लोग बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी के सचिव कुंदन सिंह के घर पहुंचे और वहां फायरिंग की, साथ ही गाली-गलौज भी की। अर्जुन सिंह के मुताबिक, अगर कुंदन सिंह घर के अंदर नहीं रहते तो उनकी हत्या हो सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि ये दोनों आरोपी पहले चुनाव के दिन ड्रग तस्करी के आरोप में पुलिस द्वारा पकड़े जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को मतगणना में जाने से रोकने और डराने के लिए यह सब किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे हैं। अर्जुन सिंह ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना का वीडियो सबूत मौजूद है, जिसमें आरोपी बाइक से उतरकर गोली चलाते दिख रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो इसके परिणाम प्रशासन को भी भुगतने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed