फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly elections 2026 assam, west Bengal, tamil nadu, kerala, Puducherry updates in hindi

Assembly Elections: असम सीएम ने जलुकबारी सीट से दाखिल किया नामांकन; TMC ने जारी की 18 स्टार प्रचारकों की सूची

Fri, 20 Mar 2026 04:50 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 20 Mar 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
assembly elections 2026 assam, west Bengal, tamil nadu, kerala, Puducherry updates in hindi
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ीं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हिमंत बिस्व सरमा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जलुकबारी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, असम के मंत्री और जागीरोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार पीजूष हजारिका ने मोरीगांव के जिला कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

नामांकन दाखिल करने के बाद पीजूष हजारिका ने क्या कहा?
पीजूष हजारिका ने भरोसा जताते हुए कहा, मुझे उम्मीद है कि इस बार मैं बड़े अंतर से जीतूंगा। हिमंत बिस्व सरमा फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। हमारा काम लोगों को अच्छी शासन व्यवस्था प्रदान करना है। हमने असम की प्रगति के लिए बहुत कुछ किया है और इसे जारी रखेंगे। भाजपा असम की सभ्यता और संस्कृति के लिए कड़ी मेहनत करेगी और यह काम लगातार कर रही है। इसमें कोई समझौता नहीं होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

देबब्रत सैकिया ने नजीरा सीट से दाखिल किया नामांकन

वहीं, असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने नजीरा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

टीएमसी ने जारी की 18 स्टार प्रचारकों की सूची

उधर, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आगामी असम विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए 18 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को भी शामिल किया गया है। 

तमिलनाडु और गोवा में वीके शशिकला की पार्टी और पीएमके के बीच गठबंधन

वीके शशिकला की पार्टी ऑल इंडिया पुरैची थलाइवर मक्कल मुनेत्र कड़गम और पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी में गठबंधन बनाया है।

कांग्रेस ने तीन दिन में घोषित किए उम्मीदवार, एलडीएफ-एनडीए के पासअभी तक नाम नहीं: एके एंटनी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने शुक्रवार को कहा कि केरल विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के तीन दिन के भीतर कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अभी तक कुछ सीटों के लिए नाम घोषित नहीं किए हैं।

एंटनी ने कहा, चुनाव की तारीख की घोषणा के तीन दिन के भीतर सब कुछ कर दिया गया। लेकिन, एनडीए और एलडीएफ अब तक कुछ सीटों के लिए नाम नहीं घोषित कर पाए हैं। 

जब पत्रकारों ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस में अंदरूनी विवाद के बारे में पूछा, तो एंटनी ने कहा कि यह पिछले समय की तुलना में कुछ भी नहीं है। खासकर 2001 के विधानसभा चुनावों में जब कुछ सीटों से पार्टी के तीन सदस्यों के नाम वापस ले लिए गए थे।   

सीट न मिलने को लेकर कांग्रेस सांसद के सुधाकरण और अदूर प्रकाश के नाराज होने की खबरें थीं। लेकिन बाद में दोनों नेताओं ने पार्टी के निर्णय को स्वीकार कर लिया। कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के उम्मीदवार न बनने पर भी असंतोष की खबरें थीं। इनमें से दो नेता शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।
 

हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी की संयुक्त आय 35.16 करोड़ हुई: हलफनामा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनकी उद्यमी पत्नी की संयुक्त आय 2026 में दोगुनी होकर 35.16 करोड़ रुपये हो गई है, जो 2021 में 17.27 करोड़ रुपये थी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जलुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन के लिए दाखिल हलफनामे में कहा कि उनके पास केवल चल संपत्ति है, जिसकी कीमत 2026 में 2.36 करोड़ रुपये है, जबकि 2021 में यह 1.72 करोड़ थी।

उनकी पत्नी, रिनिकी भुयां सरमा के पास चल और अचल संपत्ति दोनों हैं। उनकी संपत्ति 2026 में 32.79 करोड़ रुपये हो गई, जो 2021 में 16.19 करोड़ थी। रीनिकी मीडिया कंपनी प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट की प्रबंध निदेशक हैं। 

मुख्यमंत्री के पास 2.28 लाख रुपये नकद हैं और चार बैंक खाते हैं जिनमें कुल 68,01,943 रुपये जमा हैं। उनकी पत्नी के पास 3.16 लाख रुपये नकद हैं और चार बैंक खाते हैं जिनमें कुल 74,85,248 रुपये हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed