फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections 2023 Exit Polls political leaders reactions mp rajasthan Chhattisgarh telangana mizoram

Exit Polls 2023: MP-CG समेत पांच राज्यों के एग्जिट पोल ने बढ़ाई सियासी दलों की धड़कनें, जानिए किसने-क्या कहा

Thu, 30 Nov 2023 08:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 30 Nov 2023 08:08 PM IST
सार

Assembly Elections 2023 Exit Polls: एग्जिट पोल को खारिज करते हुए बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली पार्टी 70 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

विज्ञापन
Assembly Elections 2023 Exit Polls political leaders reactions mp rajasthan Chhattisgarh telangana mizoram
एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। तेलंगाना में गुरुवार को वोटिंग खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं। तीन दिसंबर को पांचों राज्यों के चुनावों के लिए मतगणना और 2024 के आम चुनाव से पहले इन्हें महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नतीजों से पहले सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल ने सियासी दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इनमें अलग-अलग भविष्यवाणियां की गई हैं। इन पर सियासी दलों के नेता क्या-क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं, नीचे पढ़ें- 

विज्ञापन

पार्टी के फीडबैक के बाद ही करेंगे टिप्पणी: जी किशन रेड्डी
एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा, 'हम सभी एग्जिट पोल और हमारी पार्टी का लोकल फीडबैक के बाद ही कुछ टिप्पणी कर सकते हैं। इसके पहले टिप्पणी करना ठीक नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जिट पोल के आंकड़ों में समानता नहीं: भूपेश बघेल 
एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "अभी 6-7 सर्वे हुए हैं और किसी के भी आंकड़े एक समान नहीं है। हमने 75 पार का लक्ष्य रखा था, हम उसी के आसपास रहेंगे।" मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, "एग्जिट पोल के आंकड़ों में समानता नहीं है लेकिन दो दिन बाद तो सभी आंकड़े एक समान होंगे, एग्जिट पोल चलने दीजिए, सरकार हमारी बनेगी, भारी बहुमत से बनेगी।"

विज्ञापन

70 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी बीआरएस: केटी रामा राव
एग्जिट पोल को खारिज करते हुए बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली पार्टी 70 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी। रामा राव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 2018 में कुछ एग्जिट पोल ने गलत भविष्यवाणी की थी कि बीआरएस हार जाएगा, लेकिन परिणाम कुछ और ही साबित हुए।

उन्होंने कहा, 'आप में से जो बीआरएस के दोस्त हैं और चाहते हैं कि केसीआर वापस आएं..., मैं आपसे वादा करता हूं कि तीन दिसंबर (मतगणना के दिन) को हम वापस आ रहे हैं। हम 70 से अधिक सीटों के साथ वापसी कर रहे हैं।'

52-55 सीटों पर बढ़त लेकर सरकार बनाएगी भाजपा: रमन सिंह
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने एग्जिट पोल को लेकर कहा, "भाजपा 52-55 सीटों पर बढ़त लेकर सरकार बनाएगी। 75 पार वाले 40 तक पहुंच गए हैं। 2-3 सर्वे में उन्हें 40 तक दिखाया जा रहा है, लेकिन वे 75 पार कह रहे थे, अब 40 पर आकर रुक गए हैं। तीन तारीख को जो नतीजे आएंगे उसमें कांग्रेस 40 से भी नीचे जाने वाली है।"

एग्जिट पोल में दम नहीं है, सरकार बनाएगी कांग्रेस: महेश जोशी
एग्जिट पोल पर राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा, "कुछ चैनलों पर जो एग्जिट पोल जो दिखाए गए हैं, उनमें दम नहीं है। एग्टिज पोल पर नहीं जाया जा सकता है। जनता की पसंद और उनका फैसला तीन तारीख को सामने आएगा। कांग्रेस सरकार बनाएगी।"

60 सीटों के आसपास जाएगी कांग्रेस: टीएस सिंह देव
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, "यह संतोष का विषय है कि जो प्रोजेक्शन है उसमें कांग्रेस आगे है, मेरा मानना है कि 60 सीटों के आसपास कांग्रेस जाएगी। जब आप सरकार में रहते हैं तो कई बार ऐसा होता है आप उम्मीदों पर पूरा खरे नहीं उतर पाते हैं, जो काम आप करते हैं उसके अलावा अगर आप जो काम आप नहीं करते हैं वह ज़्यादा दिखता है।"

उन्होंने आगे कहा, "मध्य प्रदेश में कांग्रेस आएगी। राजस्थान चुनौतीपूर्ण वाला है। गहलोत जी ने कई काम किए हैं, वहां वसुंधरा जी को आगे न करके गहलोत जी ने जो काम किया है, यह कांग्रेस को आगे बढ़ाएगा।" क्या इस बार टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे? इसके जवाब में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री ने कहा, "हाईकमान जिन्हें कहेंगे... हमने आपस में सभी राज्य नेताओं के साथ बात भी की है, सभी की यह राय है कि जो हाईकमान निर्णय लेगा।"

अलग-अलग सर्वे में कांग्रेस आगे: प्रताप खाचरियावास
राजस्थान विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर राजस्थान मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा, "मैंने अलग-अलग सर्वे देखे तो उनमें कांग्रेस आगे है। मैं लोगों को समझा रहा था कि भाजपा फर्जी सरकार है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बना रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed