फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Assembly Elections 2023: BJP did not expect this landslide victory, cautiously awaiting for final results

विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा को भी नहीं थी ये उम्मीद, सतर्क होकर नेता कर रहे अंतिम परिणाम का इंतजार

Fri, 01 Dec 2023 06:48 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 01 Dec 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के चुनाव परिणाम पार्टी के ही कई नेताओं को चकित करने वाले लग रहे हैं। मध्यप्रदेश चुनाव में सक्रिय रहे नेताओं का भी मानना है कि यहां के चुनाव परिणाम उनकी उम्मीद से बेहतर हैं...
loader
Assembly Elections 2023: BJP did not expect this landslide victory, cautiously awaiting for final results
Assembly Elections 2023 - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम तीन दिसंबर रविवार को आ जाएंगे। लेकिन एग्जिट पोल में दिखाए गए संभावित चुनाव परिणामों ने राजनीतिक दलों की नींद उड़ा दी है। भाजपा के अपने नेता भी मान रहे हैं कि एग्जिट पोल के परिणाम ही अंतिम चुनाव परिणामों में बदले, तो यह उनके लिए भी आश्चर्यजनक होगा। विशेषकर मध्यप्रदेश में जिस तरह लैंड स्लाइड विक्ट्री दिखाई जा रही है, उसकी स्वयं पार्टी के नेताओं को भी उम्मीद नहीं थी।

भाजपा के ज्यादातर नेताओं को राजस्थान के चुनाव परिणाम एग्जिट पोल के अनुसार ही आने की संभावना है। यानी पार्टी नेता मान रहे हैं कि तीन दिसंबर के बाद उसे सरकार बनाने का अवसर मिलेगा। अभी से कई नेताओं ने संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है। वहीं, मध्यप्रदेश के चुनाव परिणाम पार्टी के ही कई नेताओं को चकित करने वाले लग रहे हैं। मध्यप्रदेश चुनाव में सक्रिय रहे नेताओं का भी मानना है कि यहां के चुनाव परिणाम उनकी उम्मीद से बेहतर हैं।   

भाजपा के महासचिव स्तर के एक नेता ने अमर उजाला से कहा कि शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली योजना महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रही है, यह तो हम जानते थे। लेकिन यह इतनी अधिक लोकप्रिय हो जाएगी, इसकी हमें स्वयं भी उम्मीद नहीं थी। विशेषकर यह देखते हुए कि यह बहुत अंतिम समय में लाई गई थी। यदि यह कुछ समय पहले लाई गई होती, तो यह ज्यादा कारगर हो सकती थी।
पार्टी नेता के मुताबिक, यदि यही चुनाव परिणाम आता है, तो इससे अमित शाह की करिश्माई क्षमता एक बार फिर सिद्ध हो जाएगी। जिस राज्य में पार्टी के लंबे शासन के बाद एंटी इनकमबेंसी फैक्टर ज्यादा मजबूत हो गया था, शाह की रणनीति ने न केवल उसको कमजोर करने का सफल प्रयास किया, बल्कि इसे बढ़त में भी तब्दील करने का काम किया। यह आश्चर्यजनक ही है।

उन्होंने कहा कि इसके पहले जब अमित शाह ने 2012 में उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभार संभाला था और 2014 के चुनाव में पार्टी को यूपी की 80 में से 73 सीटों पर सफलता मिली थी, तब वह भी किसी भी राजनीतिक दल या नेता के लिए आश्चर्यजनक था। मध्यप्रदेश में यदि पार्टी को एग्जिट पोल के अनुसार ही जीत मिलती है, तो यह उसी स्तर का अप्रत्याशित चुनाव परिणाम होगा।

एमपी जीते तो छत्तीसगढ़ भी जीतेंगे

भाजपा नेता ने कहा कि यदि मध्यप्रदेश के चुनाव परिणाम सही साबित होते हैं, तो हम छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम भी जीतेंगे। इसका बड़ा कारण है कि छत्तीसगढ़ की चुनावी हवा कई मायने में मध्यप्रदेश जैसी है। यदि मध्यप्रदेश में कोई साइलेंट लहर चल रही थी तो जनता के बीच इसका असर छत्तीसगढ़ तक अवश्य पहुंचा होगा। इसका परिणाम छत्तीसगढ़ में भी जीत के रूप में मिल सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, भाजपा की महिला केंद्रित योजनाएं और आदिवासी मतदाताओं के बीच मोदी की लोकप्रियता इसमें मददगार साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed