फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2022: Election Commission Announcement for Assembly Election Dates in Five States UP, Uttarakhand, Punjab, Goa and Manipur Possible Anytime

Assembly Election 2022 Date: कभी भी बज सकता है चुनाव का बिगुल, रैलियों-रोड शो पर रोक संभव

Thu, 06 Jan 2022 09:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 06 Jan 2022 09:16 AM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चुनाव आयोग जल्द से जल्द चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करने के पक्ष में है। इससे चुनावी राज्यों में राजनीतिक दलों की ओर से हो रही बड़ी रैलियों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर जल्द अंकुश लग सकेगा।

विज्ञापन
Assembly Election 2022: Election Commission Announcement for Assembly Election Dates in Five States UP, Uttarakhand, Punjab, Goa and Manipur Possible Anytime
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है। देशभर में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच निवार्चन आयोग चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही बड़ी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा सकता है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नई मतदाता सूची जारी की गई है। यूपी में 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाता जोड़े गए हैं।  हालांकि चुनाव आयोग ने विकल्प खुला रखा है कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में छूट गया है, तो वह नामांकन की अंतिम तारीख से पहले अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता है।

विज्ञापन


पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आयोग ने मंगलवार को भी इस मुद्दे पर बैठक की थी। चुनाव आयोग में बुधवार को भी दिन भर बैठकों का दौर चला।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कोरोना के चलते मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम की जा सकती है। अभी हर बूथ पर 1000 से 1500 मतदाता हैं। आयोग मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग चाहता है जल्द हो चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा 
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चुनाव आयोग जल्द से जल्द चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करने के पक्ष में है। इससे चुनावी राज्यों में राजनीतिक दलों की ओर से हो रही बड़ी रैलियों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर जल्द अंकुश लग सकेगा। यदि चुनाव की घोषणा में कुछ देरी होती है, तब भी आयोग कोरोना से जुड़े दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू कराने और भीड़ पर लगाम लगाने का काम कर सकता है।

यह इसलिए भी जरूरी है यदि जल्द सख्त न बरती गई तो इन सभी राज्यों में कोरोना का संक्रमण और तेज हो सकता है। वैसे भी सभी चुनावी राज्यों में कोरोना के संक्रमितों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। ऐसे में रैलियों और भीड़ भरे आयोजनों पर रोक नहीं लगी तो स्थिति गंभीर होगी।

चुनाव आयोग में दिन भर बैठकों का दौर
इस बीच चुनाव आयोग में बुधवार को दिन भर बैठकों का दौर चला। वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रियता से साफ है कि चुनाव की घोषणा में अब और देरी नहीं होगी। इस बीच चुनाव आयोग ने मणिपुर की चुनाव तैयारियों की भी समीक्षा की। सूत्रों की मानें तो आयोग इस हफ्ते कभी भी चुनावों की घोषणा कर सकता है। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश सहित इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की घोषणा चार जनवरी को हुई थी।

पूर्ण टीकाकरण की अनिवार्यता के पक्ष में नहीं आयोग
निर्वाचन आयोग मतदाता के लिए पूर्ण टीकाकरण की अनिवार्यता लागू करने के पक्ष में नहीं है। तर्क है कि यह मतदाता के जीवन के अधिकार से जुड़ा हुआ है, आयोग इस अधिकार का हनन नहीं करना चाहता। हालांकि, चुनाव ड्यूटी पर 100 फीसदी टीकाकरण का नियम लागू होगा।
  • 15.02 करोड़ मतदाता चुनेंगे यूपी में नई सरकार
  • उत्तर प्रदेश में बढ़े युवा वोटर
  • 52.8 लाख नए मतदाता
  • 14.66 लाख 18 से 19 साल के नए मतदाता शामिल

पीएम मोदी की लखनऊ रैली और सीएम योगी का नोएडा में कार्यक्रम रद्द
बढ़ते संक्रमण की वजह से पीएम नरेंद्र मोदी की नौ जनवरी को लखनऊ रैली टल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बृहस्पतिवार को नोएडा में होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया। नोएडा में राज्य के सर्वाधिक कोरोना मामले मिले हैं।

कांग्रेस ने रद्द कीं सभी रैलियां
कांग्रेस ने भी पांच चुनावी राज्यों में अगले 15 दिनों तक सभी सभाएं और सार्वजनिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। यूपी की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 7-8 जनवरी को होने वाली मैराथन दौड़ को निरस्त किया है। पार्टी दो सप्ताह बाद समीक्षा करेगी।
अखिलेश की रथयात्रा टली
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अयोध्या में शुक्रवार को होने वाली रैली और विजय रथयात्रा भी टाल दी गई है। अन्य रैलियां टालने पर विचार जारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed