{"_id":"60524e642a43ef4fc957417c","slug":"assembly-elections-2021-pm-narendra-modi-will-address-election-rallies-in-assam-and-bengal-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी आज असम व बंगाल में चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी आज असम व बंगाल में चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित
Thu, 18 Mar 2021 12:15 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव रैलियों को संबोधित करने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता के मन में परिवर्तन की इच्छा जागृत हुई है और भाजपा का सुशासन का एजेंडा लोगों के बीच अपनी जगह बना रहा है।
विज्ञापन
मोदी ने ट्वीट कर कहा, कल 18 मार्च को मुझे पश्चिम बंगाल में अपने भाइयों और बहनों के बीच उपस्थित होने का अवसर मिलेगा। मैं पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करूंगा। पूरे पश्चिम बंगाल में, परिवर्तन की इच्छा जागृत हुई है। भाजपा के सुशासन का एजेंडा लोगों को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, कल 18 मार्च को मैं असम में रहूंगा। करीमगंज में रैली के दौरान असम जैसे महान राज्य के लोगों के बीच उपस्थित रहने को लेकर उत्सुक हूं। पिछले पांच साल में असम की जनता ने विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखा है। विकास के एजेंडे को जारी रखने के लिए राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को जनता का आशीर्वाद चाहिए।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत आठ चरणों में मतदान होना है जबकि असम में यह तीन चरणों में संपन्न होगा। भाजपा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए संघर्षरत है, वहीं असम में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिशों में है।