बंगाल भाजपा प्रमुख बोले, '19 में आधा और 21 में साफ' के मंत्र पर भाजपा, 200 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों का जोश बढ़ता नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने गुरुवार को कहा कि भाजपा '19 में आधा और 21 में साफ' के मंत्र पर चल रही है। इस चुनाव में हमारी पार्टी 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
पश्चिम बंगाल प्रमुख दिलीप घोष ने कहा, ''विधानसभा चुनाव में हमें 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। हमने आज से नहीं पांच साल पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी। हम चरण वार आगे बढ़े हैं, ये सभी ने लोकसभा चुनावों में परिणाम देख लिया है। हम '19 में आधा, 21 में साफ' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं।''
We won't get less than 200 (seats), it'll definitely be more than 200. We didn't begin preparations today, we'd started 5 yrs back. We've proceeded phase-wise, we all saw results in Lok Sabha elections. We're going ahead with mantra of '19 mein half, 21 mein saaf': WB BJP chief pic.twitter.com/J8K11mDWQ8
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 4, 2021
पश्चिम बंगाल में 27 मार्च और एक अप्रैल को क्रमश: पहले और दूसरे चरण के विधानसभा चुनावों में 30-30 सीटों पर चुनाव होने हैं। दूसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नंदीग्राम विधानसभा सीट भी आती है। दिलीप घोष ने कहा, ''हमें अपनी जिला इकाइयों से पहले दो चरणों के लिए 120-140 नाम प्राप्त हुए हैं। इनके अलावा सैकड़ों और नाम हैं। हमने 20-25 नाम प्रत्येक सीट के लिए रखे और उनमें से हर सीट के लिए 4 से 5 नाम छांटे हैं। कुछ और नाम हटाए जाएंगे और उसके बाद, पार्टी नेतृत्व को अंतिम नाम तय करना है।''