फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections 2021 : Amit Shah addresses public meeting in Assam

विधानसभा चुनाव : असम की रैली के बाद बंगाल पहुंचे शाह, खड़गपुर में शुरू किया रोड शो

Sun, 14 Mar 2021 07:00 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: अजय सिंह Updated Sun, 14 Mar 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Assembly Elections 2021 : Amit Shah addresses public meeting in Assam
अमित शाह का रोड शो खड़गपुर में - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती देने रविवार को असम पहुंचे।  यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया और इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंचे जहां वे खड़गपुर के प्रेम हरि भवन में रोड शो कर रहे हैं। 

विज्ञापन


असम की रैली में कांग्रेस पर जमकर गरजे अमित शाह
केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि आज हम यहां पर आने वाले असम विधानसभा चुनाव में अगली सरकार किसकी बनेगी, इसके निर्णय के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में आप सभी को पांच साल असम का शासन किस पार्टी और किस व्यक्ति के हाथ में रहेगा, वो तय करना है।
विज्ञापन


अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आता है तो विपक्ष के नेताओं के भाषण सुनते हैं तो सरकार के भ्रष्टाचार के किस्से सुनाई पड़ते हैं। मगर हमारे मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत विश्व शर्मा ने पांच साल ऐसी सरकार चलाई है किविपक्ष भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि असम में कई जगह घुसपैठियों ने अतिक्रमण कर रखा था। असम की जनता का अधिकार छीना जाता था। भाजपा की सरकार ने घुसपैठियों का अतिक्रमण हटाने का काम किया है। इतने साल से कांग्रेस सरकार ये काम नहीं कर पाई, क्योंकि उन्हें घुसपैठियों में वोटबैंक दिखता।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री शाह ने कहा कि हमने कहा था कि असम को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे, वो काम लगभग पूरा हो चुका है। हमने कहा था कि असम को आतंकवाद से मुक्त करेंगे, लगभग 2000 से ज्यादा लोगों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में वापसी की है।


शाह ने कहा, पांच साल पहले हमने असम को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने का वादा किया था। मैं नजीरा के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या वहां के युवाओं की किसी आंदोलन में मौत हुई? बदरुद्दीन (एआईयूडीएफ के प्रमुख) को वोट मिले तो वह घुसपैठियों को लाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री से लोगों से पूछा कि आप असम को घुसपैठियों से मुक्त कराना चाहते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed