{"_id":"5a95513b4f1c1b462c8ba6d0","slug":"assembly-elections-2018-67-voter-turnout-in-meghalaya-75-in-nagaland","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड और मेघालय में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नगालैंड और मेघालय में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग/ कोहिमा
Updated Tue, 27 Feb 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
Nagaland Assembly Election 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्य मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। नगालैंड के अकुलूटो विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ एनपीएफ और एनडीपीपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए जबकि मेघालय में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि मेघालय में 65 फीसदी जबकि नगालैंड में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में अधिकांश सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ।
हालांकि नगालैंड के दुर्गम इलाकों में मतदान शाम तीन बजे ही खत्म हो गया। मेघायल में लगभग सौ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ।
विज्ञापन
नगालैंड के मुख्य चुनाव अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि मोन जिले के तिजित गांव में एक मतदान केंद्र पर सुबह पौने छह बजे देसी बम फेंका गया जिसके धमाके की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया।
नगालैंड में 59 सीटों के लिए 227 उम्मीदवार जबकि मेघालय में इतनी ही सीटों के लिए 32 महिलाओं समेत 370 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने इस बार दोनों ही राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में हुए इन विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन मार्च को घोषित किए जाएंगे।