फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections 2017: Punjab, Goa go to polls today

विधानसभा चुनाव: पंजाब-गोवा में मतदान आज, गोवा में वोटिंग शुरू

Sat, 04 Feb 2017 07:12 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली/पणजी/चंडीगढ़
एजेंसी/ नई दिल्ली/पणजी/चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Feb 2017 07:12 AM IST
विज्ञापन
Assembly Elections 2017: Punjab, Goa go to polls today
पंजाब और गोवा में आज मतदान है। गोवा में वोटिंग शुरू हो चुकी है। गोवा की 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर मतदान शुरू होने के साथ ही वोट डालने पहुंचे। परिकर आम लोगों की तरह लाइन में लगे।
विज्ञापन


बता दें कि सशस्त्र बल कर्मियों सहित सरकारी सेवा में लगे मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से डाक मतपत्र ‘ई-बैलट’ भेजने की नई प्रणाली की पहली बड़ी परीक्षा गोवा और पंजाब में हो रही है। इन दो राज्यों की कुल 45 सीटों पर इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पंजाब में जहां शिअद-भाजपा गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है वहीं गोवा में भाजपा फिर सत्ता में आने की कोशिश में है। हालांकि तटवर्ती राज्य में भगवा पार्टी के सहयोगी दल महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी ने उससे हटकर अन्य दलों के साथ गठबंधन किया है।  गोवा में 11 लाख मतदाता 250 उम्मीदवारों में से 40 विधानसभा सदस्यों का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि गोवा की सभी 40 सीटों पर ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) का इस्तेमाल किया जाएगा। पंजाब में 117 में से केवल पांच सीटों पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें जालंधर पश्चिम, आत्मानगर, लुधियाना पूर्व, लुधियाना उत्तर और अमृतसर उत्तर विधानसभा सीट शामिल हैं।
 

 

मतदान में नई तकनीक

Assembly Elections 2017: Punjab, Goa go to polls today
नई प्रणाली अक्तूबर में कार्यान्वित हुई थी जब चुनाव नियमों में संशोधन किया गया था। पिछले साल पुडुचेरी की नेल्लीथोपे विधानसभा सीट के उपचुनाव में पायलट परियोजना के तौर पर पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया था।

सरकार ने लंबे समय से की जा रही मांग को स्वीकार करते हुए सशस्त्र बल कर्मियों सहित सरकारी सेवा में लगे मतदाताओं का कीमती समय बचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से डाक मतपत्र भेजने के लिए निर्वाचन नियमों में संशोधन किया था।

इसका मतलब है कि इस तरह के मतदाता इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से भेजे गए खाली डाक मतपत्र डाउनलोड कर अपनी पसंद के साथ उसे भरकर निर्वाचन अधिकारी के पास भेज सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा और गोपनीयता के कारणों से दोतरफा ई-ट्रांसमिशन को मंजूरी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed