Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly election voting: Women's participation in Bengal recorded 93.71%, Tamil Nadu and Assam over 86%

विधानसभा चुनाव मतदान: बंगाल में रिकॉर्ड 93.71 फीसदी, तमिलनाडु और असम में 86% से ज्यादा रही महिलाओं की भागीदारी

Sat, 09 May 2026 05:10 AM IST
Pavan अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sat, 09 May 2026 05:10 AM IST
सार

Assembly Election 2026: साल 2026 में अभी तक चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए गए हैं। इस चुनाव में एक अहम आंकड़ा निकलकर सामने आया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तीन राज्यों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया है। पढ़ें एक रिपोर्ट...

विज्ञापन
Assembly election voting: Women's participation in Bengal recorded 93.71%, Tamil Nadu and Assam over 86%
विधानसभा चुनाव - फोटो : ANI

विस्तार

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 93.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बंगाल में 'दादा' राज: ममता को दो बार हराने वाले शुभेंदु अधिकारी संभालेंगे सत्ता, ऐसे बढ़ा राजनीतिक कद
विज्ञापन
  • बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर 6.81 करोड़ में 6.38 करोड़ ने मतदान किया। इनमें महिलाओं की भागीदारी 93.8 प्रतिशत रही, जबकि पुरुषों का मतदान 92.06% दर्ज किया गया। इसमें फलता सीट शामिल नहीं है, जहां पुनर्मतदान होना है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तमिलनाडु में 85.01 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 5.74 करोड़ में से करीब 4.8 करोड़ लोगों ने वोट डाले। इनमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 86.2 रहा, जबकि पुरुषों का 83.77 प्रतिशत दर्ज किया गया।
  • असम में 2.15 करोड़ से अधिक वोट पड़े। महिला मतदाताओं की भागीदारी 86.53 प्रतिशत रही, जबकि पुरुषों का मतदान 84.95% रहा।
  • केरल में 78.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत 81.17 रहा, जबकि पुरुषों का 74.9 प्रतिशत दर्ज हुआ। पुडुचेरी में कुल मतदान 89.82 प्रतिशत रहा और महिला मतदाताओं की भागीदारी 91.39 प्रतिशत रही।

निर्वाचित महिला विधायकों की संख्या सीमित रही
आंकड़ों के अनुसार निर्वाचित महिला विधायकों की संख्या सीमित रही। तमिलनाडु में 234 सीटों पर 23 महिलाएं विधायक चुनी गईं। बंगाल में 293 में से 37 महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंचीं, जबकि केरल में 140 सदस्यीय सदन में केवल 11 महिलाएं चुनी गईं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 4,023 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। बंगाल में 2,920 और केरल में 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस, वाम, तृणमूल और अब भाजपा: 75 साल में ऐसे बदली बंगाल की सत्ता; पढ़ें पूरी टाइमलाइन

विधानसभा चुनाव 2026 - मतदान और मतगणना
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव अप्रैल से शुरू होकर मई के पहले हफ्ते तक चला है। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में असम, केरल, पुदुचेरी, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं। असम, केरल, पुदुचेरी (9 अप्रैल) और तमिलनाडु (23 अप्रैल) में एक ही चरण में चुनाव कराए गए, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल) में चुनाव हुआ। जबकि, इन चुनावों की मतगणना 4 मई को हुई।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed