{"_id":"62297ea24375d6073e0df107","slug":"assembly-election-results-2022-uttar-pradesh-uttarakhand-punjab-goa-manipur-chief-minister-seat-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Candidates Result: चन्नी दोनों सीटों से हारे, उत्तराखंड के सीएम को भी झटका, जानें दिग्गजों की स्थिति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CM Candidates Result: चन्नी दोनों सीटों से हारे, उत्तराखंड के सीएम को भी झटका, जानें दिग्गजों की स्थिति
Thu, 10 Mar 2022 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश समेत पांचों के संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। 10 फरवरी को पहले चरण के लिए मतदान हुआ था। आखिरी चरण के लिए वोटिंग सात मार्च को हुई थी। पढ़िए अमर उजाला की यह खास रिपोर्ट...
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। राजनीतिक दलों के अलावा जनता की नजरें मौजूदा मुख्यमंत्रियों पर भी बनी हुई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से हार गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी सीट बचा नहीं पाए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी जीत दर्ज की है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत और मणिपुर के सीएम एन. बिरेन सिंह भी जीत गए हैं।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी की चमकौर साहिब परंपरागत सीट है। इस सीट पर चन्नी 2007 से लगातार जीत हासिल कर रहे हैं। इस बार उनकी टक्कर आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह और भाजपा के दर्शन सिंह शिवजोत से थी। इसके अलावा चन्नी भड़ौद सीट से भी उम्मीदवारी पेश कर रहे थे। यहां भी उन्हें आप के लाभ सिंह और अकाली दल के सतनाम सिंह से चुनौती मिली। अंत में चन्नी को दोनां सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। सावंत के सामने कांग्रेस के धर्मेश सगलानी चुनाव लड़े थे। इसके अलावा आप के मनापेज कुमार, शिव सेना के सागर धरगाल्कर भी चुनौती पेश की थी। मुकाबले में सावंत ने बाजी मारी और 666 वोट से रोमांचक जीत हासिल की।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को करारी शिकस्त दी है। कापड़ी ने मुख्यमंत्री धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी है। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 और कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले।
योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाला था। उनका मुकाबला सुभावती शुक्ला (सपा), ख्वाजा समसुद्दीन (बसपा) और चंद्रशेखर रावण से था। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीता।
एन. बीरेन सिंह
मणिपुर के सीएम व भाजपा नेता एन बीरेन सिंह ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। उन्हें हैंगांग सीट पर 18 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली है। इस सीट पर दूसरे नंबर पर कांग्रेस के पीएस सिंह रहे।