{"_id":"69cc21910438ec9b8c0e340e","slug":"assembly-election-2026-assam-kerala-puducherry-tamil-nadu-west-bengal-election-news-of-1-april-updates-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Assembly Elections: शुभेंदु अधिकारी दो अप्रैल को करेंगे नामांकन; चुनाव आयोग ने बीडीओ को किया निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assembly Elections: शुभेंदु अधिकारी दो अप्रैल को करेंगे नामांकन; चुनाव आयोग ने बीडीओ को किया निलंबित
Wed, 01 Apr 2026 02:54 PM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:54 PM IST
सार
Assembly Election Updates: देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। कौन सा दल किस मुद्दे के सहारे जनता के बीच जा रहा है? किस राज्य में कौन सा गठबंधन या रणनीति अधिक कारगर साबित होगी? अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...
विज्ञापन
चुनावी राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तैनात ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) सायनतन भट्टाचार्य को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। आयोग ने उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। यह कड़ी कार्रवाई चुनाव ट्रेनिंग के दौरान हुई हिंसा के बाद की गई है। यह घटना 27 मार्च को हंसखली ब्लॉक के एक स्कूल में हुई थी। वहां चुनाव अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान सैकत चट्टोपाध्याय नाम के एक शिक्षक के सिर में गंभीर चोट आई थी। इस मामले में राणाघाट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
विवाद की वजह एक सरकारी विज्ञापन बना। आरोप है कि ट्रेनिंग शुरू होने से पहले प्रोजेक्टर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विज्ञापन दिखाया गया। शिक्षक सैकत चट्टोपाध्याय ने इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी विज्ञापन दिखाना नियमों का उल्लंघन है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकियां दी गईं। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा कि बीडीओ सायनतन भट्टाचार्य इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के प्रभारी थे। वे अपनी ड्यूटी सही से निभाने और प्रोटोकॉल का पालन करने में नाकाम रहे। आयोग के अनुसार, अधिकारी की इस लापरवाही ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की कोशिशों को नुकसान पहुंचाया है। आयोग ने राज्य प्रशासन को निर्देश दिया है कि इस आदेश को तुरंत लागू करें और एक अप्रैल की सुबह 11 बजे तक रिपोर्ट सौंपें।
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी एक और दो अप्रैल को केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वह मंगलवार रात को यहां से दक्षिणी राज्य के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में केरल में एलडीएफ से सत्ता छीनने की कोशिश कर रहा है।

शुभेंदु अधिकारी कल, ममता आठ को करेंगी नामांकन
पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी के बीच सीधी टक्कर है। शुभेंदु दो अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नामांकन भरेंगे, जिसे भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, ममता आठ अप्रैल को कालीघाट से शक्ति जुलूस निकालकर पर्चा दाखिल करेंगी। इधर, भाजपा ने 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है।
मतुआ बहुल बागदा सीट से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को मैदान में उतारा गया है। उनका मुकाबला तृणमूल की मधुपर्णा ठाकुर से होगा, जो उनके परिवार की ही सदस्य हैं। वहीं, चौरंगी से पूर्व कांग्रेसी संतोष पाठक और सोनारपुर उत्तर से पूर्व आईपीएस देवाशीष धर को टिकट मिला है। यहां 23 और 29 अप्रैल को मतदान है।