फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2022: Campaigning stopped in all the 55 seats of UP all seats of Uttarakhand and Goa voting will be held on 14 February

Assembly Elections 2022: यूपी की 55 और उत्तराखंड, गोवा की सभी सीटों पर थमा प्रचार, पार्टियों ने की ताबड़तोड़ सभाएं, 14 फरवरी को होगा मतदान

Sun, 13 Feb 2022 05:29 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, लखनऊ/देहरादून/पणजी।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, लखनऊ/देहरादून/पणजी। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 13 Feb 2022 05:29 AM IST
सार

उत्तराखंड और गोवा में आम आदमी पार्टी भी दम-खम से चुनाव लड़ रही है। इस चरण में तीनों राज्यों की कुल 165 सीटों पर 1519 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
Assembly Election 2022: Campaigning stopped in all the 55 seats of UP all seats of Uttarakhand and Goa voting will be held on 14 February
पीएम मोदी, प्रियंका गांधी, सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की 55 सीटों और उत्तराखंड एवं गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। इन क्षेत्रों में प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंकी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ताबड़तोड़ सभाएं कीं। उत्तराखंड और गोवा में आम आदमी पार्टी भी दम-खम से चुनाव लड़ रही है। इस चरण में तीनों राज्यों की कुल 165 सीटों पर 1519 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


परिवारवादियों को सपने दिखने बंद: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद परिवारवादियों को सपने आने बंद हो गए हैं, क्योंकि उनकी नींद उड़ गई है। यहां चुनावी रैली में उन्होंने कहा, इन नेताओं के लिए लोकतंत्र का मंत्र, परिवार का, परिवार द्वारा, परिवार के लिए सरकार है। राज्य की जनता समझ गई है कि दंगाइयों और माफिया का इलाज भाजपा सरकार ही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने कन्नौज के इत्र को वैश्विक मंच पर पहुंचाया। सपा पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, कन्नौज का इत्र उद्योग भी इन परिवारवादियों का शिकार बना। उन्होंने भ्रष्टाचार से इत्र उद्योग को भी बदनाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को हराने से एक पार्टी हमें रोक रही है : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बसपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों से भटक चुकी एक पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को हराने से सपा को रोकने के एकमात्र उद्देश्य से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रही है। उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने और संविधान को बचाने के लिए सभी समाजवादियों और अंबेडकरवादियों को हाथ मिलाना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा फिर सत्ता में आई तो पेट्रोल और डीजल 200 रुपये लीटर महंगा हो सकता है।

पुलिस में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देंगे : प्रियंका
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार रेलवे, बीएचयू जैसी संस्थाओं को बेचने जा रही है। देश के सभी बंदरगाह, हवाई अड्डे अदाणी-अंबानी को बेच दिए गए। पीएम के दो मित्रों के लिए नीतियां बन रही हैं। बजट में गरीब, किसान, मध्यम वर्ग के लिए कोई नीति नहीं है।

समान नागरिक संहिता बनाएंगे: धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि अगर भाजपा राज्य में दोबारा सत्ता में आई तो एक समिति गठित कर समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करेगी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यह घोषणा करते हुए धामी ने कहा, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने वाली समिति में न्यायविदों, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ हितधारकों को भी शामिल किया जाएगा।

समान नागरिक संहिता के दायरे में विवाह, तलाक, जमीन जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषय शामिल होंगे। धामी ने कहा, समान नागरिक संहिता भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 की दिशा में एक प्रभावी कदम और संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने वाला होगा। कांग्रेस, एआईएमआईएम और राजद ने मुख्यमंत्री धामी की घोषणा की आलोचना करते हुए कहा है कि राज्य में भाजपा जीतने वाली नहीं है। 


उत्तर प्रदेश

  • नौ जिलों की 55 सीटों पर कुल 586 उम्मीदवार।
  • इनमें से 38 सीटें पहले भाजपा, दो कांग्रेस और 15 सपा के पास थीं।
  • प्रमुख चेहरों में चंदौली से गुलाब देवी, नकुड़ से धर्म सिंह सैनी, स्वार से अब्दुल्ला आजम, रामपुर से आजम खान, शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना और अमरोहा से महबूब अली शामिल हैं।


उत्तराखंड  

  • 70 सीटों पर 632 प्रत्याशी मैदान में।
  • पिछली बार 57 सीटें भाजपा और 11 कांग्रेस के पास थी, दो सीटें निर्दलीय जीते थे।


गोवा

  • 40 सीटों पर 301 उम्मीदवार मैदान में।
  • पिछली बार 17 सीटें कांग्रेस जबकि 13 सीटें भाजपा ने जीती थी। इसके बावजूद भाजपा ने सरकार बनाई थी।
  • पणजी सीट से भाजपा से दिग्गज नेता रहे दिवंगत मनोहर परिकर के बेटे उत्पल परिकर निर्दलीय मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed