{"_id":"6039c8a28ebc3e15042a24ce","slug":"assembly-election-2021-new-alliance-increases-the-challenge-of-congress-bjp-strategy-to-make-inroads-in-tamil-politics-through-puducherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए गठबंधन ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनौती, पुडुचेरी के जरिए तमिल राजनीति में पैठ बनाने में जुटी भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नए गठबंधन ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनौती, पुडुचेरी के जरिए तमिल राजनीति में पैठ बनाने में जुटी भाजपा
Sat, 27 Feb 2021 09:50 AM IST
दीप्ति मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस
- फोटो : social media
हाईप्रोफाइल सियासी ड्रामे के बाद चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति शासन झेल रहे पुडुचेरी के सियासी समीकरण फिलहाल अबूझ पहली बने हुए हैं। भाजपा ने चुनाव की घोषणा से ठीक पहले ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) और अन्नाद्रमुक के साथ मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
एआईएनआरसी को बीते चुनाव में कांग्रेस से महज दो फीसदी कम वोट मिले थे। राज्य में बड़ी आबादी तमिलों की है। भाजपा की योजना पुडुचेरी के जरिए तमिलनाडु की सियासत में पैठ बनाने की है। बीते चुनाव में भाजपा, अन्नाद्रमुक और एआईएनआरसी अलग-अलग चुनाव लड़ी थी। तब भाजपा को 2.4 फीसदी, अन्नाद्रमुक को 16.8 फीसदी और एआईएनआरसी को 28 फीसदी से अधिक वोट मिले थे। इन तीनों दलों के मतों को जोड़ दें, तो यह कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के कुल वोट से नौ फीसदी ज्यादा हैं।
बेदी बनाम नारायणसामी जंग की चर्चा
राज्य में सीएम नारायणसामी पूरे कार्यकाल में उपराज्यपाल किरण बेदी से जंग में उलझे रहे। जबरदस्त टकराव के बीच अचानक बेदी को पद से हटा दिया गया। भाजपा के दोनों सहयोगी भी चाहते थे कि बेदी को राज्य से हटाया जाए। हालांकि, कांग्रेस अब भी बेदी को मुद्दा बनाने की कोशिश में है।
विज्ञापन
बीते चुनाव में प्रदर्शन
पार्टी सीट मत प्रतिशत
कांग्रेस 15 30.60
एआईएनआरसी 8 28
अन्नाद्रमुक 4 17
द्रमुक 2 9
भाजपा 00 2.4