फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंगाल LIVE: ओवैसी का ममता पर हमला, कहा- पीएम मोदी के रास्ते पर चल रही हैं दीदी

Wed, 31 Mar 2021 10:05 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 31 Mar 2021 10:05 PM IST
खास बातें

 LIVE Assembly Election 2021 Today News Updates: बंगाल और असम में गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान होना है। बंगाल में 30 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि असम में 39 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इससे पहले इन राज्यों में मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया। असम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीसरे चरण के तहत तीन रैलियां करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी यहां दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल कामख्या मंदिर में पूजा करेंगे। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तमिलनाडु और केरल में चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे। दोनों ही राज्यों में छह अप्रैल को वोटिंग होनी है। यहां पढ़ें पांचों राज्यों से संबंधित चुनावी अपडेट्स... 

विज्ञापन
Assembly Election 2021 Live Updates West Bengal Assam Tamil Nadu Kerala and Puducherry In Hindi news All Updates
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:06 PM, 31-Mar-2021

कांग्रेस ने सभी घरों में बिजली तक नहीं दी: योगी

तमिलनाडु के विरुधुनगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने सर्वाधिक समय तक देश में शासन किया परन्तु कांग्रेस गांव-गांव तक बिजली नहीं पहुंचा पाई। घर-घर तक बिजली पहुंचाने का काम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पूरा किया। हर घर जल पहुंचाने का काम भी एनडीए सरकार कर रही है।




 
07:18 PM, 31-Mar-2021

कांग्रेस सीपीएम की तरह कैडर आधारित पार्टी नहीं हैः प्रियंका गांधी

केरल के त्रिशूर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सीपीएम की तरह कैडर आधारित पार्टी नहीं है। कांग्रेस लोगों की पार्टी है। कांग्रेस की राजनीति लोगों के लिए होती है, लोगों को एक करने के लिए होती है। हम भाजपा की तरह बंटवारे की राजनीति नहीं करते हैं।
विज्ञापन
06:46 PM, 31-Mar-2021

मोदी के रास्ते पर ममताः ओवैसी

ममता बनर्जी द्वारा गोत्र की घोषणा के बाद से ओवैसी उनपर लगातार निशाना साध रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि मैं दीदी की टिप्पणी की निंदा करता हूं जिसमें वह एक उच्च जाति समुदाय से होने का दावा कर रही हैं। पश्चिम बंगाल के मुसलमानों और दलितों को कहां जाना चाहिए, जो 'वर्ण' प्रणाली का हिस्सा नहीं हैं? ममता दीदी अब पीएम मोदी और भाजपा के जैसे सांप्रदायिकता की राजनीति कर रही हैं।  
06:24 PM, 31-Mar-2021

ए अरुण तिरुचिरापल्ली के पुलिस आयुक्त नियुक्त किए जाएंः चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि आईपीएस अधिकारी ए अरुण को तिरुचिरापल्ली शहर के पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया जाए।
06:22 PM, 31-Mar-2021

दीदी को मां, माटी और मानुष की चिंता नहींः नड्डा  

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी सत्ता में मां, माटी और मानुष के लिए आई थीं। मां की चिंता नहीं हुई। जहां तक माटी का सवाल है, उन्होंने बंगाल को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां तक मानुष का सवाल है, यहां मानुष की जान की कोई कीमत नहीं है। 

 
05:58 PM, 31-Mar-2021

टीएमसी के 500 कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में टीएमसी के लगभग 500 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। कैलाश विजयवर्गीय ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:30 PM, 31-Mar-2021

घुसपैठ के लिए अमित शाह और बीएसएफ के डीजी जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी

ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अमित शाह ने बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान हमेशा घुसपैठिया शब्द का उल्लेख किया है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है जब बीएसएफ अंतर्राष्ट्रीय सीमा की रखवाली कर रहा है और यह अमित शाह के मंत्रालय में आता है। अमित शाह और बीएसएफ के डीजी को इसके लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। 
04:45 PM, 31-Mar-2021

मैंने ऐसा असहाय चुनाव आयोग कभी नहीं देखा: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम हर दिन चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं लेकिन वे हमारी बात नहीं सुन रहे हैं। वे केवल वही सुन रहे हैं जो भाजपा कह रही है। मैंने ऐसा असहाय चुनाव आयोग नहीं देखा। 
04:42 PM, 31-Mar-2021

भाजपा के खिलाफ सभी एकजुट हों: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी, शरद पवार, एम.के. स्टालिन, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, नवीन पटनायक को पत्र में लिखा, "मेरा मानना है कि लोकतंत्र और संविधान पर भाजपा के हमलों के खिलाफ एकजुट होकर प्रभावी ढंग से संघर्ष करने का समय आ गया है। 
04:12 PM, 31-Mar-2021

राहुल बाबा ने अपना घोषणापत्र बदरुद्दीन अजमल के अनुसार बनाया है

असम की राजधानी दिसपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने अपना घोषणापत्र बदरुद्दीन अजमल के अनुसार बनाया है। अजमल जैसे नेता के साथ, क्या कांग्रेस घुसपैठ रोक सकती है? अजमल की नजर सीमा पर है। अजमल, आप दिवास्वप्न क्यों देखते हैं, आपको कोई चाबी नहीं मिलेगी। 


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed