फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election 2021: How BJP, Congress are accusing each other of doublespeak in assembly elections

विधानसभा चुनाव: असम-बंगाल में थमा चुनाव प्रचार, कांग्रेस-भाजपा ने एक-दूसरे पर जमकर चलाए बयानों के तीर

Fri, 26 Mar 2021 01:46 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 26 Mar 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
assembly election 2021: How BJP, Congress are accusing each other of doublespeak in assembly elections
राहुल गांधी, पीएम मोदी

बंगाल और असम में 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होना है। बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि असमें में 47 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को इन दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार थम गया। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर बयानों के तीर चलाए। बंगाल में ममता बनर्जी के 'खेला होबे' और मोदी के 'विकास होबे' के नारे के बीच राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के तमाम बड़े नेता चुनाव प्रचार से बाहर रहे। वहीं, असम में राहुल से लेकर प्रियंका गांधी तक ने पूरी जान लगी दी और सीएए के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया। वहीं, भाजपा इस मुद्दे पर चुप रही। पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थमने से पहले पीएम मोदी, अमित शाह सहित भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने यहां ताबड़तोड़ रैलियां की और एक दूसरे पर जमकर निशाना साधे। ऐसे में आइए जानते हैं कि किसने किसे क्या कहा...?

विज्ञापन

मैं नरेंद्र मोदी की तरह झूठ नहीं बोलता- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल नेता ने असम के डिब्रूगढ़ में कॉलेज के स्टूडेंट से बातचीत करते हुए सीएए समेत कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा। राहुल ने कहा कि युवा बेरोजगार है, किसान लगातार सीएए का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम (कांग्रेस) दिल्ली में आते हैं तो वह असम के लोगों से उनकी संस्कृति, भाषा को भूलने के लिए नहीं कह सकते हैं। इसके साथ ही राहुल ने आरएसएस का नाम लिए बिना उस पर पूरे देश को नियंत्रित करने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा नेता व देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में एक साथ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू किया जाएगा।भाजपा के घोषणा पत्र के मुताबिक घुसपैठियों को बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एनआरसी लागू किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 351 रुपये का वादा किया, लेकिन असम के चाय श्रमिकों को 167 रुपये दिए। उन्होंने कहा,' मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं, मैं झूठ नहीं बोलता। आज हम आपको 5 गारंटी देते हैं। चाय श्रमिकों के लिए 365 रुपये, हम सीएए के खिलाफ खड़े होंगे, 5 लाख नौकरियां, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और गृहिणियों के लिए 2000 रुपये देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओ दीदी, ओ दीदी... अरे दीदी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के कांथी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा, दो मई को दीदी गई। इस दौरान पीएम मोदी ने तंज भरे लहजे में दीदी को पुकारा। पीएम मोदी ने कहा, 'ओ दीदी, ओ दीदी... अरे दीदी... बंगाल का बच्चा-बच्चा, ये खैला समझ गया है।' उन्होंन कहा, 'जब जरूरत होती है तो तब दीदी दिखती नहीं, जब चुनाव आता है तो कहती हैं- सरकार दुआरे-दुआरे! 

विज्ञापन

टीएमसी भाजपा की तरह दंगाबाज पार्टी नहीं- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने गुरुवार को पाथरप्रतिमा में चुनावी सभा को संबोधित किया। ममता बनर्जी ने कहा कि फिर से सरकार बनने पर सुंदरबन को नया जिला बनाया जाएगा। हम भाजपा की तरह दंगाबाज पार्टी नहीं है, हम विकास में विश्वास करते हैं।

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को कहा 'झूठा'
पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। ममता ने पीएम मोदी को 'झूठा' बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा झूठा कहीं नही देखा। यही नहीं, ममता ने यह भी कहा कि भाजपा बंगाल में यूपी से तिलकधारी गुंडे बुला रही है।

अरे दीदी आप हमें क्या डराती हो- शाह
शाह ने कहा कि मैं आपके क्षेत्र की कठिनाइयों को जानता हूं, लेकिन कुछ कठिनाई ऐसी हैं जो पूरे बंगाल की है। दीदी जहां जहां घूमती हैं वहां लोगों और निर्दोष आदिवासियों को डराती हैं- खेला होबे, खेला होबे। अरे दीदी आप हमें क्या डराती हो, खेला होबे से हम डर जाएंगे क्या। दीदी आपको मालूम नहीं है, बंगाल का छोटा बच्चा भी फुटबॉल खेलता है, आपके 'खेला होबे' से कोई नहीं डरता।

कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति है, न विचार और न संस्कार है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये कांग्रेस का महाजोत नहीं, कांग्रेस का महाझूठ है। ऐसा महाझूठ- जिसका न विचार है, न संस्कार है। ऐसा महाझूठ- जिसके पास न नेता है, न नीति है। ऐसा महाझूठ- जो सिर्फ और सिर्फ घुसपैठ की, लूट की गारंटी देता है। ऐसा महाझूठ जो हमारे सत्रों-नामघरों-अभ्यारण्यों में अवैध कब्जे की गारंटी देता है। ऐसा महाझूठ जो अवैध शिकार की और भ्रष्टाचार की गारंटी दे सकता है। ये एक ऐसा महाझूठ है- जो अपनी सत्ता के लिए असम के गौरव को, असम की चाय तक को पूरी दुनिया में बदनाम कर सकता है।

एलडीएफ, यूडीएफ की सरकारों ने केरल को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने का काम किया- अमित शाह 

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को एकरोड शो के दौरान एलडीएफ, यूडीएफ की सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केरल एक जमाने में विकास और पर्यटन के मॉडल के रूप में, सबसे शिक्षित और शांतिप्रिय राज्य के रूप में जाना जाता था। मगर एलडीएफ, यूडीएफ की सरकारों ने केरल को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने का काम किया है। एलडीएफ सरकार ने पूरे प्रशासन को अपनी कैडर में बदलने का काम किया है। अपनी पार्टी के कैडर को सरकारी पद दिलाने के लिए, पब्लिक सर्विस कमीशन को रिमोट कंट्रोल से ये लेफ्ट पार्टियां चलाती हैं। केरल की जनता को मैं यह कहता हूं कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय, उनके प्रधान सचिव, प्रधान सचिव द्वारा प्रमोट की गई महिला, तस्करी में शामिल हो, उस मुख्यमंत्री को फिर से चुनने का क्या मतलब है? केरल में बदलाव का समय आ गया है, ई. श्रीधरन जैसे वरिष्ठ ब्यूरोक्रेटस भी भाजपा में इसलिए होते हैं क्योंकि एलडीएफ और यूडीएफ अब केरल का भला नहीं कर सकते।

भाजपा ने की असम की अस्मिता पर चोट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ने कहा कि बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी राजनीति कर रही है, जब भी चुनाव आते हैं वो वादे करते हैं लेकिन बाकी पांच साल कुछ भी नहीं करते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि हर चुनाव में भाजपा की कोशिश रहती है कि वो ध्रुवीकरण करें, जब वो विकास-अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर पीछे हटते हैं, तब भाजपा सिर्फ यही काम करती है। अब भाजपा को लोग पहचान चुके हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी असम में एक जोरदार लड़ाई लड़ रही है, असम में भाजपा के द्वारा उसकी अस्मिता पर चोट की जा रही है। पिछले पांच वर्षों में असम की अस्मिता को दबाने की कोशिश की गई है, हम असम के लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed