{"_id":"605c0a2f052c070b933c8f19","slug":"assembly-election-2021-first-phase-campaign-end-in-west-bengal-and-assam-rajnath-singh-amit-shah-mamata-banerjee-and-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सियासत: बंगाल-असम में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, 'दीदी-दादा' समेत ये दिग्गज भरेंगे हुंकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: बंगाल-असम में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, 'दीदी-दादा' समेत ये दिग्गज भरेंगे हुंकार
Thu, 25 Mar 2021 09:29 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 25 Mar 2021 09:29 AM IST
सार
असम और बंगाल में चुनाव प्रचार थमने से पहले गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गौतम गंभीर ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी, अमित शाह और ममता बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल और असम में आज शाम पांच बजे पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले यहां गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गौतम गंभीर ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में मतदान होना है, जिसकी शुरुआत 27 मार्च से हो जाएगी। वहीं, असम में 126 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। यहां भी पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा। ऐसे में आइए जानते हैं प्रचार थमने से पहले कौन से नेता कहां चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे?
विज्ञापन
बंगाल में अमित शाह की चार रैलियां
- 11.30 बजे- पुरुलिया जिले के बाघमुंडी के कुसाडी किक्रेट ग्राऊंड में रैली करेंगे
- 1.10 बजे- झारग्राम जिले के संक्रेल के रगड़ा ब्लॉक के रगड़ा हाईस्कूल में रैली करेंगे
- 2.45 बजे- तुमलुक जिले के शांतिपुर के मेचेडा में रैली करेंगे
- 4.45 बजे- बिष्णुपुर के टुर्की मठ में रैली करेंगे
- 6.30 बजे- बिष्णुपुर के अन्नपूर्णा होटल में पार्टी मीटिंग करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बंगाल में तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित
- 11.10 बजे- दक्षिण 24 परगना के जयनगर विधानसभा में रैली करेंगे
- 1.15 बजे- हुगली जिले के चंडीतला विधानसभा में रैली करेंगे
- 3.30 बजे- बांकुरा जिले के तलदंगरा विधानसभा में रैली करेंगे
ममता बनर्जी की चार रैलियां
- 11 बजे- दक्षिण 24 परगना के पत्थरप्रतिमा
- 12.15 बजे- दक्षिण 24 परगना के सागर द्वीप
- 2 बजे- पश्चिम मिदनापुर के दांतन
- 3.15 बजे- पश्चिम मिदनापुर में ही मिदनापुर टाउन में एक रैली को संबोधित करेंगी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की बंगाल में रैलियां
- 11.10 बजे- दक्षिण 24 परगना जिले के सागर विधानसभा में रैली करेंगे
- 1.40 बजे- पश्चिम मिदनापुर जिले के चंद्रकोना विधानसभा में रैली करेंगे
- 3.20 बजे- पश्चिमी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम विधानसबा के नंदीग्राम बाजार मैदान में रैली करेंगे
गौतम गंभीर बंगाल में दो रैली और एक रोड शो करेंगे
- 11 बजे- पश्चिमी मिदनापुर के दांतन विधानसभा में तुर्का रथताला मठ में रैली करेंगे
- 1 बजे- बांकुरा जिले के सोनामुखी विधानसभा के जोनामुखी रोड पर रोड शो करेंगे
- 3.10 बजे- हुगली जिले चीनसुराह विधानसभा में लिटचू ताला मठ पर रैली करेंगे
बंगाल में गौतम गंभीर दो रैली और एक रोड शो करेंगे
- 11 बजे- पश्चिमी मिदनापुर के दांतन विधानसभा में तुर्का रथताला मठ में रैली करेंगे
- 1 बजे- बांकुरा जिले के सोनामुखी विधानसभा के जोनामुखी रोड पर रोड शो करेंगे
- 3.10 बजे- हुगली जिले चीनसुराह विधानसभा में लिटचू ताला मठ पर रैली करेंगे
मिथुन चक्रवर्ती की रैलियां
- 9.05 बजे: बांकुरा छतना, रोड शो
- 10.30 बजे: सल्तोरा, रोड शो
- 2.15 बजे: झारग्राम एसी, रोड शो
- 4.10 बजे रायपुर एसी, रोड शो