{"_id":"603b58936b0def5c7759f133","slug":"assembly-election-2021-congress-war-room-abuzz-with-activity-as-battle-for-4-states-one-under-territory-draws-near-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने कसी कमर, 'वार' रूम में हो रही भाजपा को मात देने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने कसी कमर, 'वार' रूम में हो रही भाजपा को मात देने की तैयारी
Sun, 28 Feb 2021 02:17 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं। अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस के वार रूम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात देने की तैयारी जारी है।
विज्ञापन
पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को टक्कर देने की हरसंभव कोशिश कर रही है। चुनावी लड़ाई मजबूती से लड़ी जाए, इसके लिए वार रूम भी तैयार किए गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की ज्यादातर इमारतों पर अलग-अलग राज्यों के वार रूम, कांग्रेस मीडिया सेल, कांग्रेस आईटी सेल और चुनावी बैठकों के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में शामिल एक कांग्रेसी नेता ने बताया कि चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के वार रूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित कार्यालय पर तैयारियां जारी हैं। इस कार्यालय में दो कॉन्फ्रेंस रूम, कुछ केबिन, एक कैन्टीन और कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के लिए एक विभाग में रणनीति बनाई जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस कार्यालय की हालात ये है कि जैसे आप किसी होटल में बुकिंग करने जाते हैं और जवाब मिलता है कि कमरा खाली नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजधानी पांच से अधिक जगहों पर इसी तरह के वार रूम में काम जारी है,लेकिन सबसे अधिक चुनावी गतिविधियां 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित कार्यालय पर सबसे अधिक हैं। आधिकारिक तौर पर यह कांग्रेस के एक राज्यसभा सदस्य की संपत्ति है, लेकिन इस पार्टी के चुनाव संबंधी रणनीति बनाने के लिए सबसे सुरक्षित कार्यालय बना लिया गया है। यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कभी नहीं आईं हैं। राहुल गांधी अक्सर महत्वपूर्ण बैठकों के लिए यहां आते रहते हैं।
गिने-चुने लोगों को ही मिलता है यहां प्रवेश
15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित कार्यालय पर कांग्रेसी नेताओं, सचिव को छोड़कर पहले से अनुमति लिए बिना कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है। यदि आपका नाम पहले से प्रवेश गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड के पास नहीं हैं, तो आप कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सुरक्षा इतनी जबरदस्त है कि कुछ शीर्ष नेताओं को छोड़कर बाकी नेता पर्याप्त पार्किंग होने के बाद भी अपनी कारों को अंदर नहीं ले जा सकते हैं।