फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election 2021: congress formed five screening committee in five states, see who got the charge here

विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच राज्यों में बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, यहां देखें किसे मिला प्रभार

Tue, 02 Mar 2021 07:53 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 02 Mar 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
assembly election 2021: congress formed five screening committee in five states, see who got the charge here
Congress symbol - फोटो : social media

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने पांच राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बना दी है। इन कमेटियों में अध्यक्ष समेत सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इन सभी सदस्यों की जिम्मेदारी चुनाव में टिकट वितरण से लेकर और चुनावी प्रबंधन होगी। आइए क्रमवार जानते हैं किस राज्य में किस नेता को जिम्मेदारी मिली है...

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल
कांग्रेस ने आठ चरणों में होने जा रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पार्टी की ‘स्क्रीनिंग कमेटी’ गठित की। दिल्ली से पार्टी के नेता जे पी अग्रवाल इसके अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा डॉ महेश जोशी, और नसीम खान इस कमेटी के सदस्य होंगे। कमेटी का हिस्सा बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद, बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, और अब्दुल मेनन होंगे।
विज्ञापन


तमिलनाडु और पुडुचेरी
कांग्रेस ने तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह की अगुवाई में स्क्रीनिंग कमिटी का गठन किया है। इस कमेटी में फ्रांसिस्को सरदिन्हा और कोडीकुनिल सुरेश को सदस्य के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एचके पाटिल की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में दुडीला श्रीधर बाबू और परानीति शिंदे को सदस्य बनाया गया है।


असम
असम में आगामी विधानसभा के मद्देनजर कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में महाराष्ट्र से कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण को अध्यक्ष का पद मिला है, वहीं कमलेश्वर पटेल और दीपिका पांडेय सिंह को इसके सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार असम की 126 सीटों के लिए तीन चरणो में मतदान होगा। मतदान के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल की तारीख घोषित की गई है। 2 मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed