फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2021: ADR report says 18 percent candidates announced criminal cases against them

विधानसभा चुनाव: 18 फीसदी प्रत्याशियों ने की अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा

Thu, 01 Apr 2021 08:31 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 01 Apr 2021 08:31 PM IST
सार

नेशनल इलेक्शन वॉच और एडीआर ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और चार राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण तक के विधानसभा चुनावों में 6792 उम्मीदवारों में से 6318 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है।

विज्ञापन
Assembly Election 2021: ADR report says 18 percent candidates announced criminal cases against them
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे  6318 उम्मीदवारों में से 18 फीसदी ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। यह जानकारी चुनाव अधिकार समूह एडीआर (एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) ने गुरुवार को दी है। 

विज्ञापन


जिन 6318 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया उनमें से 1157 (18 फीसदी) ने अपने हलफनामे में खुद के खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है। इसके साथ ही 632 उम्मीदवारों (दस फीसदी) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है। 1317 उम्मीदवार (21 फीसदी) करोड़पति हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि 6318 उम्मीदवारों में से पश्चिम बंगाल (तीसरे चरण तक) में 567 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया। इनमें से 144 (25 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है। वहीं, 121 (21 फीसदी) प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, एडीआर ने तमिलनाडु में 3559 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया है। इनमें से 466 (13 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। इसके साथ ही और 207 (छह फीसदी) प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है।

केरल में 928 उम्मीदवारों में से 355 (38 फीसदी) ने तो असम में 942 में से 138 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। केरल में 167 (18 फीसदी) ने गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। असम में अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा करने वाले प्रत्याशी 109 (12 फीसदी) रहे।

पुडुचेरी में 323 उम्मीदवारों में से 54 (17 फीसदी) ने आपराधिक मामले ओर 28 (नौ फीसदी) ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है। बड़े राजनीतिक दलों में से द्रमुक के 191 में से 143 (75 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले और 55 (29 फीसदी) ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

अन्नाद्रमुक के 197 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया जिनमें से 50 (25 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले और 23 (21 फीसदी) ने गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। भाजपा के 319 उम्मीदवारों में से 163 (51 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।


वहीं, भाजपा के 108 (34 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। वहीं, कांग्रेस के जिन 239 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया उनमें से 132 (55 फीसदी) ने आपराधिक मामलों ओर 82 (34 फीसदी) ने अपने विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामलों की सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed