फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2018 Live and updates 16 october 2018

16 अक्तूबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

Tue, 16 Oct 2018 05:45 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
Assembly Election 2018 Live and updates 16 october 2018
Election 2018
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट। 
विज्ञापन


- मध्यप्रदेश : मुरैना में जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल उतारी। 
 



- दिग्विजय सिंह ने अपने बयान पर हो रही चर्चा पर सफाई देते हुए कहा, "लोगों में ऐसी धारणा है।" सिंह ने शनिवार को कहा था कि उनके भाषण देने से कांग्रेस के वोट कटते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



- पिछले महीने जनता दल (यू) में शामिल हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। 
 


- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा- कम से कम कांग्रेस के लोग अपने नेता की इज्जत करें। मैंने सोचा नहीं था कि कांग्रेस अपने नेता की यह दुर्दशा करेगी। 
 
- दिग्विजय सिंह के बयान पर कमलनाथ ने कहा, मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में भाषण नहीं देने संबंधी बयान दिया है।  
- राहुल गांधी ग्वालियर के दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा पहुंचे। ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ भी साथ। 
 
- मध्यप्रदेश : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मध्यप्रदेश में ग्वालियर और चंबल अंचल के दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान राहुल ग्वालियर, मुरैना और शिवपुर में होंगे। 

राहुल हेलिकॉप्टर से किला स्थित गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ पर मत्था टेकेंगे। 

इसके बाद राहुल मुरैना जिले के सबलगढ़ पहुंचकर जनसभा करेंगे। वे दोपहर मे सबलगढ़ से जौरा तक सड़क मार्ग से पहुंचकर वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। 

इसके बाद राहुल गांधी वापस ग्वालियर आकर विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed