फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Bypoll LIVE: छह राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न, जानिए सात सीटों पर हुई कितनी वोटिंग

Thu, 03 Nov 2022 07:55 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 03 Nov 2022 07:55 PM IST
खास बातें

Bypoll Election 2022 Live News Updates in Hindi: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में अधिकतर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्रीय दलों के बीच सीधा मुकाबला है। जहां बिहार में मोकामा और गोपालगंज सीट पर उपचुनाव हैं, तो वहीं महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व) सीट, हरियाणा की आदमपुर सीट, तेलंगाना की मुनुगोड़े, यूपी की गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट पर उपचुनाव हैं। 

विज्ञापन
Assembly by-elections in seven seats in six states Voting polls Bihar Maharashtra UP Haryana Telangana Odisha
उपचुनाव - फोटो : Self

लाइव अपडेट

07:53 PM, 03-Nov-2022

कहां कितना मतदान?  

गोपालगंज (बिहार) - 48.35 प्रतिशत
मोकामा (बिहार) - 52.47 प्रतिशत
आदमपुर (हरियाणा) - 75.25 प्रतिशत
अंधेरी ईस्ट (महाराष्ट्र) - 31.74 प्रतिशत
धामनगर (ओडिशा) - 66.63 प्रतिशत
गोला गोकर्णनाथ (यूपी)- 55.68 प्रतिशत
मुनुगोड़े (तेलंगाना) - 77.55% प्रतिशत 

05:37 PM, 03-Nov-2022

तेलंगानाः भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस

तेलंगाना: मुनुगोड़े के चंदूर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पुलिस के साथ बहस की। 
 

एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि वारंगल का एक आदमी यहां पैसे लेकर आया था। हमने उससे पूछा कि वह वारंगल से यहां क्यों आया है। उसने कहा कि उसे पैसे भेजने के लिए कहा गया है, इसलिए वह यहां आया। हमने पुलिस को इसके बारे में बताया लेकिन उन्होंने उसे 5 मिनट के भीतर जाने दिया।  

 
विज्ञापन
04:48 PM, 03-Nov-2022

बिहार में मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच

बिहार में उपचुनाव के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच है और हरियाणा में भगवा पार्टी के मुख्य दावेदार कांग्रेस, इनेलो और आप हैं। तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में मुख्य मुकाबला भाजपा और टीआरएस, सपा और बीजद के बीच है। मुनुगोड़े विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक सबसे अधिक 59.92 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद आदमपुर में 55.12 प्रतिशत, धामनगर में 52.13 प्रतिशत, गोला गोकर्णनाथ में 44.05 प्रतिशत, मोकामा में 42.44 प्रतिशत, गोपालगंज में 42.65 प्रतिशत और अंधेरी (पूर्व) में 22.85 प्रतिशत मतदान हुआ। 
 
04:42 PM, 03-Nov-2022

दोपहर तीन बजे तक औसतन 45.60 फीसदी मतदान

बिहार और उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर चल रहे उपचुनाव में गुरुवार दोपहर तीन बजे तक औसतन 45.60 फीसदी मतदान हुआ। बिहार के मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्रों, महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व), हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोड़े, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा के धामनगर में मतदान हो रहा है। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें भाजपा के पास तीन और कांग्रेस के पास दो सीटें हैं, जबकि शिवसेना और राजद के पास एक-एक सीट है। यह मुकाबला भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच कांटे की टक्कर का प्रतीक है।
 
01:22 PM, 03-Nov-2022

वोटिंग में गोला गोकर्णनाथ काफी आगे

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि गोला गोकर्णनाथ में एक बजे तक 33.58 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे। इस उपचुनाव में 3.90 लाख से ज्यादा मतदाता कुल सात प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।
12:16 PM, 03-Nov-2022

तेलंगाना: मुनूगोड़े में 11 बजे तक 25 फीसदी वोट पड़े

तेलंगाना के मुनूगोड़े विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 11 बजे तक 25 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कानून-व्यवस्था की कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने एक-दो जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी को ठीक किया। कांग्रेस उम्मीदवार पलवई श्रावंथी ने चुनाव अधिकारियों से शिकायत की कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में गलत खबर फैलाई जा रही है। उधर आदमपुर में 11 बजे तक 22.51 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:41 AM, 03-Nov-2022

गोला गोकर्णनाथ: सपा ने भाजपा पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालाहपुर, मदनपुर, लक्ष्मणजती के पोलिंग बूथ पर भाजपा के लोगों ने कब्जा कर रखा है। सपा के वोटरों, बूथ प्रभारियों व एजेंटों को भगा दिया गया है। सपा ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है।
11:00 AM, 03-Nov-2022

गोकर्णनाथ सीट पर 11 बजे तक 23 फीसदी मतदान

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा के उपचुनाव में सुबह 11:00 के तक 23.56 फीसदी मतदान हो गया है। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह है।
10:40 AM, 03-Nov-2022

तेलंगाना: मुनूगोड़ा सीट पर कांटे की टक्कर

तेलंगाना की मुनूगोड़ा सीट पर टीआरएस, कांग्रेस और भाजपा की टक्कर है। यहां तीनों ही पार्टियों के उम्मीदवार सुबह ही वोट डालने पहुंच गए। जहां टीआरएस उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने पत्नी के साथ वोट डाला, तो वहीं भाजपा उम्मीदवार कोमतीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी भी मतदान के लिए पहुंचे। इसके अलावा कांग्रेस की पल्लवी श्रावंती भी वोटिंग के लिए पहुंचीं।
10:13 AM, 03-Nov-2022

पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक 10 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक के वोटिंग के आंकड़ों में बिहार सबसे आगे रहा। यहां की मोकामा सीट पर 9 बजे तक 11.57 फीसदी वोट पड़े। वहीं तेलंगाना की मुनूगोड़े सीट पर 11.20 फीसदी वोटिंग हुई। अगला नंबर ओडिशा की धामनगर सीट का है, जहां 9 बजे तक 10.25 फीसदी वोटिंग हुई। यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर 10.09 फीसदी वोट पड़े।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed