फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam woman sub-inspector arrested her Fiance in fraud case

शादी से पहले मंगेतर गिरफ्तार: महिला पुलिस अधिकारी ने अपने होने वाले पति पर की कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 06 May 2022 08:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 06 May 2022 08:49 AM IST
सार

जोनमणी राभा ने बताया कि माजुली पोस्टिंग के दौरान उसकी मुलाकात जनवरी, 2021 में राणा पगग से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और वे करीब आए। तब उसने(राणा पगग) ने खुद को ONGC में जनसंपर्क अधिकारी बताया था।

विज्ञापन
Assam woman sub-inspector arrested her Fiance in fraud case
जोनमणि राभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने होने वाले पति को ही गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक नकली पहचान बताकर शादी करना चाहता था। इस तरह उसने कई अन्य लोगों के साथ भी ठगी की थी। मामला सामने आने के बाद महिला सब इंस्पेक्टर ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेजा गया है। 

विज्ञापन


यह पूरा मामला
यह मामला असम के नगांव जिले का है। यहां के नगांव थाने में महिला सब इंस्पेक्टर जोनमणि राभा ने अपने मंगेतर राणा पगग को गिरफ्तार किया है। उस पर फर्जी पहचान दिखाकर शादी करने, लाखों रुपये की ठगी का आरोप है। 
विज्ञापन


खुद को बताया था अधिकारी
जोनमणी राभा ने बताया कि माजुली पोस्टिंग के दौरान उसकी मुलाकात जनवरी, 2021 में राणा पगग से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और वे करीब आए। तब उसने(राणा पगग) ने खुद को ONGC में जनसंपर्क अधिकारी बताया था। इसी दौरान उसने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद दोनों के परिवार मिले और अक्टूबर, 2021 में सगाई कर ली। नवंबर, 2022 में दोनों की शादी तय की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया काला-चिट्ठा
जोनमणि ने बताया कि उसे जनवरी, 2022 से ही पगग के काम करने के तरीके पर शक होने लगा था। इसके बाद उसने जांच-पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि पगग कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। वहीं पता चला कि वह ओएनजीसी में भी कार्यरत नहीं है। वह एसयूवी गाड़ी से चलता था और अपने साथ ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी भी रखता था, जिससे वह अधिकारी लगे। महिला पुलिस अधिकारी ने कहा, मैं शुक्रगुजार हूं कि तीन लोग मेरे पास आए और उन्होंने राणा पगग के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने मेरी आंखे खोल दीं। उन्होंने कहा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed