फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Two suspected terrorists linked with Al-Qaeda Indian Subcontinent and Ansarullah Bangla Team arrested

Assam: गोलपारा से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली अलकायदा के सदस्य होने की बात

Sun, 21 Aug 2022 08:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Aug 2022 08:15 PM IST
सार

शनिवार रात दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों संदिग्धों के अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े होने के सबूत मिले हैं।

विज्ञापन
Assam: Two suspected terrorists linked with Al-Qaeda Indian Subcontinent and Ansarullah Bangla Team arrested
असम में दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

असम पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने शनिवार रात दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों संदिग्धों के अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। पुलिस ने बताया दोनों को गोलपारा जिले से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन


पूछताछ में कबूली आतंकी संगठन के सदस्य होने की बात 
गोलपारा एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने बताया, दोनों संदिग्धों का आतंकी संगठनों से सीधा संबंध है। घर की तलाशी के दौरान उनके अल-कायदा से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। इसके साथ ही जिहादी तत्वों, पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। उनके मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आईडी कार्ड को जब्त कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया, दोनों संदिग्धों ने बांग्लादेश से आए जिहादी आतंकवादियों को राशन उपलब्ध कराया था, इसके अलावा उन्हें आश्रय भी दिया था। उन्होंने जिले में स्लीपर सेल की भर्ती के लिए AQIS के सदस्य होने की बात कबूल की है। 
विज्ञापन


सात दिन की पुलिस हिरासत
असम पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अल-कायदा के आतंकवादियों को रविवार को ग्वालपारा कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि दिसंबर 2019 में इन लोगों ने सुदनपुर के तिलापारा मस्जिद में एक धर्मसभा का आयोजन किया था। इस सभा में मुख्य वक्ताओं के रूप में बांग्लादेश के बहुत से कुछ लोग आए थे, जिनका संबंध सीधे तौर पर एक्यूआईएस से था। इन लोगों ने बांग्लादेशी लोगों को यहां पर हर चीज उपलब्ध कराई थी। पुलिस अब यह बता लगा रही है कि इस दौरान और कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पकड़े गए थे तीन संदिग्ध 
इससे पहलेल असम के गोवालपाड़ा जिले से तीन संदिग्ध जिहादी पकड़े गए थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि पुलिस ने इन्हें एक अभियान के दौरान हिरासत में लिया है। इनमें से दो लोगों की पहचान अब्दुस शोभन अली और जलाल उद्दीन के रूप में हुई है। अब्दुल शोभन अली आयशा सिद्दीका मदरसा का इमाम बताया गया है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन दोनों के अलावा शोभन अली के बड़े भाई और भतीजे से भी पूछताछ चल रही है। फिलहाल पुलिस इनकी भूमिका और ये किसी जिहादी गुट से जुड़े हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि असम पुलिस कथित तौर पर राज्य में सक्रिय एक संदिग्ध जिहादी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ निकट समन्वय में काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed