फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam to reduce petrol, diesel prices by Rs 5 liquor duty by 25 percent

चुनावी फैसला: असम में 5 रुपये सस्ता हुआ डीजल-पेट्रोल, शराब पर भी 25 फीसदी शुल्क घटाया

Fri, 12 Feb 2021 12:33 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 12 Feb 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
Assam to reduce petrol, diesel prices by Rs 5 liquor duty by 25 percent
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई

असम में विधानसभा चुनाव से पहले जनता को लुभाने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। इन दिनों ईंधन की कीमतें पूरे देश में लगातार बढ़ रही हैं। इस बीच, असम में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पांच रुपये तक की कटौती की गई है। इसके अलावा राज्य में शराब पर लगने वाले शुल्क में 25 प्रतिशत तक की कमी की जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि इस साल देश के चार राज्यों -असम,  पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल  तथा एक केंद्र शासित प्रदेश (पुडुचेरी) में विधानसभा चुनाव होने हैं। जानकारी के अनुसार , भारतीय निर्वाचन आयोग इन राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 15 फरवरी के बाद कभी भी कर सकता है। आयोग फिलहाल चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा पर है। आयोग की दक्षिणी राज्यों की यात्रा 15 फरवरी को संपन्न होगी। इसके  बाद इन राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, चुनाव पैनल फरवरी अंत या मार्च की शुरुआत में इन राज्यों के लिए विस्तृत चुनाव कार्यक्रम का एलान कर सकता है। सूत्रों ने कहा कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में मतदान होगा। पश्चिम बंगा में छह से आठ चरणों में मतदान हो सकता है और असम में इसकी संख्या दो से तीन तक जा रह सकती है। सभी राज्यों में मतगणना एक ही दिन की जाएगी। आयोग की योजना सभी चुनाव एक मई से पहले कराने की है, जब से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed