{"_id":"5c2b7da2bdec223d834c4311","slug":"assam-the-process-of-amending-the-names-in-nrc-starts-from-2-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में एनआरसी में नामों के संशोधन की प्रक्रिया आज से शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में एनआरसी में नामों के संशोधन की प्रक्रिया आज से शुरू
Wed, 02 Jan 2019 04:07 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 02 Jan 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
असम के नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) में नाम और दूसरे ब्योरों के संशोधन की प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू होगी। यहां एनआरसी दफ्तर की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि लोग एनआरसी सेवा केंद्रों पर उपलब्ध फार्म के जरिए और ऑनलाइन संशोधन का आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह प्रक्रिया 31 जनवरी तक जारी रहेगी। बयान में कहा गया है कि 31 दिसंबर को खत्म दावों और आपत्तियां जमा करने की प्रक्रिया से संशोधन प्रक्रिया का कोई संबंध नहीं है। सूत्रों ने बताया कि लगभग 30 लाख लोगों ने अपने दावे जमा किए हैं।
विज्ञापन