फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: The festival of Karva Chauth was celebrated collectively in the Raj Bhavan, many special guests attended

असम: राजभवन में सामूहिक रूप से मना करवा चौथ का पर्व, कई विशिष्ट मेहमान हुए शरीक

Sun, 24 Oct 2021 11:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 24 Oct 2021 11:42 PM IST
सार

करवा चौथ के मौके पर असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी की पत्नी प्रेम मुखी ने रविवार को राजभवन में खास कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कई विशिष्ट मेहमान शरीक हुए। 
 

विज्ञापन
Assam: The festival of Karva Chauth was celebrated collectively in the Raj Bhavan, many special guests attended
राजभवन में करवा चौथ के अवसर पर पूजन करतीं असम की प्रथम महिला प्रेम मुखी - फोटो : amar ujala

विस्तार

असम की प्रथम महिला प्रेम मुखी ने रविवार को राजभवन में कई विशिष्ट महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से करवा चौथ का त्योहार मनाया। इसमें सीएम हिमंत बिस्व शर्मा की पत्नी रिनिकी भूया शर्मा, अभिनेत्री आइमी बरूआ व गुवाहाटी की 50 विशिष्ट महिलाएं शामिल हुईं। 

विज्ञापन


चंद्र दर्शन व पूजन के पहले शाम साढ़े तीन बजे से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी की पत्नी प्रेम मुखी ने सभी उपस्थित मेहमानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करवा चौथ एक प्राचीन त्योहार है। यह हर वर्ष कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं यह निर्जला व्रत अपने पति की कुशलता और दीर्घायु के लिए रखती हैं।
विज्ञापन


करवा चौथ का व्रत पहले विशेष रूप से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मनाया जाता रहा, लेकिन आजकल यह कमोबेश सभी राज्यों में भी मनाया जाने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed