{"_id":"6af6f02151e92e53f3089a82","slug":"assam-several-killed-in-bus-truck-collision-near-kaziranga-national-park-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में काजीरंगा के पास बड़ा हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर; दुर्घटना में 23 लोगों की मौत, 20 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में काजीरंगा के पास बड़ा हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर; दुर्घटना में 23 लोगों की मौत, 20 घायल
Fri, 13 Nov 2026 04:40 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, काजीरंगा।
पीटीआई, काजीरंगा।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:40 PM IST
सार
असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है। 20 लोग घायल हैं और बस से शव निकाले जा रहे हैं। हादसा कैसे हुआ? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस के मुताबिक, हादसे में 20 लोग घायल हैं।
कहां और कैसे हुआ हादसा?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा कोहोरा रेंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर हुआ। यह घटना हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन इलाके में हुई। यहां यात्रियों से भरी मिनी बस की कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गई। गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननिल डेका ने पीटीआई को बताया, हमें शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है। हम सभी मौके पर मौजूद हैं। बस से शवों को बाहर निकाला जा रहा है। इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिली है। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे।
एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल ज्यादातर लोगों को बोकोखात और गोलाघाट के अस्पतालों में भेजा गया। कुछ घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भी रेफर किया गया। अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में दो महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से कई कॉलेज के छात्र थे। हादसे के समय वे अपनी कक्षाएं खत्म करके लौट रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: ओडिशा के 13 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट; किन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम?
राहत और बचाव के लिए मौके पर कौन पहुंचा?
असम के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री अतुल बोरा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वह इसी इलाके के विधायक भी हैं। वह राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे थे।
हादसे की वजह क्या है?
पुलिस अधिकारी ने बताया, बस बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी। वह पार्क के पास लगाए गए गति संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रही थी। हमें शक है कि मिनी बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस कंटेनर ट्रक से टकरा गई।