Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Several killed in bus-truck collision near Kaziranga National Park

असम: काजीरंगा सड़क हादसे में कुल 26 की मौत, 20 लोग घायल; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

Fri, 13 Nov 2026 10:10 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, काजीरंगा।
पीटीआई, काजीरंगा। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Nov 2026 10:10 PM IST
सार

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। 20 लोग घायल हैं और बस से शव निकाले जा रहे हैं। हादसा कैसे हुआ? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
Assam: Several killed in bus-truck collision near Kaziranga National Park
असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस के मुताबिक, हादसे में 20 लोग घायल हैं। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

कहां और कैसे हुआ हादसा?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा कोहोरा रेंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर हुआ। यह घटना हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन इलाके में हुई। यहां यात्रियों से भरी मिनी बस की कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गई। गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननिल डेका ने पीटीआई को बताया, हमें शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे में कम से कम 26 लोगों की मौत हुई है। हम सभी मौके पर मौजूद हैं। बस से शवों को बाहर निकाला जा रहा है। इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिली है। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे।

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल ज्यादातर लोगों को बोकोखात और गोलाघाट के अस्पतालों में भेजा गया। कुछ घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भी रेफर किया गया। अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में दो महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से कई कॉलेज के छात्र थे। हादसे के समय वे अपनी कक्षाएं खत्म करके लौट रहे थे।



ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: ओडिशा के 13 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट; किन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम?
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत और बचाव के लिए मौके पर कौन पहुंचा?
असम के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री अतुल बोरा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वह इसी इलाके के विधायक भी हैं। वह राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे थे। 
विज्ञापन

हादसे की वजह क्या है?
पुलिस अधिकारी ने बताया, बस बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी। वह पार्क के पास लगाए गए गति संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रही थी।  हमें शक है कि मिनी बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस कंटेनर ट्रक से टकरा गई।

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री सरमा ने क्या कहा?
हादसे पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति ने कहा, काजीरंगा, असम में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, हर घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सड़क हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, असम के काजीरंगा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे से बेहद दुखी हूं। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
 
हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हादसे में हुई भारी जनहानि से पूरा राज्य स्तब्ध है। दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों को बिना देरी के बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

घायलों की स्थिति पर अस्पताल ने क्या बताया?
काजीरंगा सड़क हादसे में घायल 20 लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएमसीएच) के आपातकालीन विभाग में लाया गया। इनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में अभी 18 मरीज भर्ती हैं।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मनब गोहेन ने बताया, अभी 18 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। कुल 20 लोगों को मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। इनमें से अब तक दुर्भाग्य से दो लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल सात मरीजों की हालत बेहद गंभीर है। बाकी मरीजों की हालत कमोबेश स्थिर है। हालांकि, उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत के अनुसार इलाज किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि सरकार गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों की एक टीम जोरहाट मेडिकल कॉलेज भेज रही है। यह टीम रात में ही पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed