{"_id":"59747d574f1c1b4f4b8b4677","slug":"assam-seeks-army-help-to-seal-bangladesh-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश सीमा सील करने के लिए असम ने सेना से मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बांग्लादेश सीमा सील करने के लिए असम ने सेना से मांगी मदद
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Sun, 23 Jul 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश से लगी असम की सीमा सील करने के वादे के साथ बीते साल सत्ता में आए मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने अब इस काम में सेना की मदद मांगी है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने सूबे से संबंधित भारत-बांग्लादेश सीमा पर कंटीले तारों की बाड़ लगाने में सेना के इजीनियरों को तैनात करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजा है। सूत्रों ने कहा है कि बाड़ लगाने में सेना के इंजीनियरों के तकनीकी कौशल से इस काम में काफी मदद मिल जाएगी क्योंकि इन्हें ऐसे कामों का काफी अनुभव है।
विज्ञापन
बता दें कि राज्य की 262 किलोमीटर लंबी सीमा बांग्लादेश से लगी है, जिसमें से 208.85 किलोमीटर लंबी सीमा को पहले ही सील किया जा चुका है। अब बाकी बची सीमा में महज साढ़े छह किलोमीटर जमीन से जुड़ी है जिस पर बाड़ लगाई जानी है। इसके अलावा शेष सीमा नदियों से जुड़ी है। यही नहीं राज्य सरकार ने केंद्र से सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए बीएसएफ की निगरानी बढ़ाने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन