फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam SCERT scam Four including journalist and RTI activist in custody to be produced in court tomorrow

असम एससीईआरटी घोटाला: पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता समेत चार हिरासत में, कल कोर्ट में पेश किया जाएगा

Tue, 30 May 2023 10:47 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 30 May 2023 10:47 PM IST
सार

सीएम सतर्कता सेल ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है, उनमें दो पत्रकार और दो आरटीआई एक्टिविस्ट हैं। बताया गया है कि चारों लोगों का मेडिकल परीक्षण किया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Assam SCERT scam Four including journalist and RTI activist in custody to be produced in court tomorrow
असम एससीईआरटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम में करीब 105 करोड़ रुपए के राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) घोटाले में मंगलवार को मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता सेल ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारियों में दो पत्रकार और दो सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) शामिल हैं। बताया गया है कि इस मामले की मुख्य संदिग्ध सेवाली देवी शर्मा से पूछताछ के दौरान ये नाम सामने आए। कल उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सीएम सतर्कता सेल ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है, उनमें दो पत्रकार और दो आरटीआई एक्टिविस्ट हैं। बताया गया है कि चारों लोगों का मेडिकल परीक्षण किया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम सतर्कता सेल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा कि इस मामले में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। जांच में पता चला है कि एससीईआरटी खाते से पैसा गिरफ्तार व्यक्तियों के निजी खातों में स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इससे पहले पूछताछ के दौरान सेवाली देवी शर्मा ने दावा किया था कि कई आरटीआई और पत्रकारों ने उन्हें ब्लैकमेल किया था। उसने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उससे 2 करोड़ से रुपए अधिक की उगाही की थी। एससीईआरटी घोटाले के सिलसिले में 20 मई को सेवाली देवी शर्मा को नौ अन्य लोगों के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed