फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Rifles seized brown sugar more than worth Rs 55 crore in Manipur

Manipur : मणिपुर में 55 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, म्यांमार के दो तस्कर दबोचे

Wed, 08 Mar 2023 03:46 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 08 Mar 2023 03:46 PM IST
सार

असम राइफल्स के जवानों ने मंगलवार को भारत-म्यांमार सीमा के पास  दो तस्करों को पकड़ा। जवान जब एच मुन्नोम गांव में नियमित जांच क रहे तो उनकी गतिविधि को देखते हुए उन तस्करों को दबोच लिया।

विज्ञापन
Assam Rifles seized brown sugar more than worth Rs 55 crore in Manipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में असम राइफल्स ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सेना के जवानों ने 55.86 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर पकड़ी है साथ ही म्यांमार के दो नागरिकों को हिरासत में ले लिया है, उन पर यह मादक पदार्थ ले जाने का आरोप है। 

विज्ञापन


पड़ोसी देश के तमू शहर के रहने वाले दो कथित म्यांमार तस्करों को असम राइफल्स के जवानों ने मंगलवार को भारत-म्यांमार सीमा के पास पकड़ा। जवान जब एच मुन्नोम गांव में नियमित जांच क रहे तो उनकी गतिविधि को देखते हुए उन तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन


असम राइफल्स ने अपने बयान में कहा कि दोनों तस्कर एक दुपहिया वाहन में संदिग्ध तरीके से घूम रहे थे और उनके पास तीन कार्टन बॉक्स थे जो मोरेह शहर की ओर जा रहे थे। बक्सों की पूरी तरह से जांच करने पर, असम राइफल्स की टीम को 648 साबुन के डिब्बे मिले, जिनमें ब्राउन शुगर का वजन 27.94 किलोग्राम था। इसके बाद दो म्यांमार के नागरिकों और जब्त की गई दवाओं को आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए मोरेह पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने असम राइफल्स की सराहना करते हुए, अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया कि कुछ म्यांमार और उनके एजेंटों ने मणिपुर की स्वदेशी आबादी को परेशान करने के लिए एक ड्रग्स युद्ध शुरू किया है। 


वहीं एक अलग मामले में मणिपुर पुलिस ने मंगलवार को टेंग्नौपाल जिले के एक व्यक्ति से 6.12 किलोग्राम वजन की ब्राउन शुगर और 4.44 किलोग्राम 'वर्ल्ड इज योर' टैबलेट जब्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed