फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Rifles says Myanmar attack on rebel camp does no harm to India

Assam Rifles: म्यांमार का विद्रोहियों के कैंप पर हमला भारत को कोई नुकसान नहीं, मिजोरम के गांवों में दहशत

Sat, 14 Jan 2023 02:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/आइजल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/आइजल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 02:26 AM IST
सार

असम राइफल्स (एआर) ने कहा कि इस हमले से भारत की सीमा में कोई नुकसान नहीं हुआ है। सीमा के पास नदी तट पर एक ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ। इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
Assam Rifles says Myanmar attack on rebel camp does no harm to India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत के मिजोरम से सटी सीमा पर म्यांमार सेना ने विद्रोही-संगठनों के कैंप पर हवाई हमला किया। इस हमले में म्यांमार के विद्रोही संगठनों से जुड़े कुछ लोगों के हताहत होने की खबर है। इस हमले से मिजोरम के गांवों में दहशत व्याप्त है। म्यांमार सेना का एक गोला मिजोरम के चम्फाई के एक गांव में गिरने की बात कही गई है। हालांकि, असम राइफल्स (एआर) ने कहा कि इस हमले से भारत की सीमा में कोई नुकसान नहीं हुआ है। सीमा के पास नदी तट पर एक ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ। इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक म्यांमार की सेना ने मंगलवार दोपहर चिन राज्य के कैंप विक्टोरिया पर हवाई हमले शुरू किए और यह रात तक जारी रहा। चिन मानवाधिकार संगठन ने कहा कि हमलों में उसके पांच काडर, जिनमें दो महिलाएं हैं, की मौत हुई है। चिन नेशनल आर्मी ने म्यांमार के सैन्य शासन के खिलाफ विद्रोह छेड़ रखा है। म्यांमार में सीएनए का मुख्यालय मिजोरम से सटे विक्टोरिया कैंप में है। इसी पर म्यांमार की सेना ने लड़ाकू विमानों से बम गिराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed