फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Pradesh Congress Committee staged protest in Guwahati Gaurav Gogoi Targeted bjp and pm modi

Assam: 'लोग राहुल गांधी को सुन रहे, कोई भी PM मोदी से नहीं डरता'; गौरव गोगोई ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 05 Oct 2023 03:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 05 Oct 2023 03:51 PM IST
सार

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि बीजेपी कितनी डरी हुई है।  वे बैकफुट पर हैं।

विज्ञापन
Assam Pradesh Congress Committee staged protest in Guwahati Gaurav Gogoi Targeted bjp and pm modi
कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद गौरव गोगोई - फोटो : PTI

विस्तार

असम में बिजली बिल में बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हिमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली बिल में बढ़ोतरी के नोटिस की कॉपी भी जलाई। इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के सांसद गौरव गोगोई भी शामिल हुए। उन्होंने विपक्ष के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। गौरव गोगोई ने कहा कि भाजपा, पीएम मोदी और अमित शाह डराने-धमकाने की राजनीति में विश्वास करते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि बीजेपी कितनी डरी हुई है।  वे बैकफुट पर हैं। इससे पहले बीते साल उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी को बुलाया था। यह  भारत के लोगों को डराने का सिर्फ एक तरीका है। वे प्रेस पर, पत्रकारों पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों का उपयोग कर रहे हैं। बीजेपी, पीएम मोदी और अमित शाह डराने-धमकाने की राजनीति में विश्वास करते हैं, लेकिन राहुल गांधी ने भारत के लोगों से स्पष्ट रूप से कहा है कि डरो मत। भारत के लोग राहुल गांधी को सुन रहे हैं। कोई भी पीएम मोदी से नहीं डरता है। कोई भी गृह मंत्री अमित शाह से नहीं डरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इस दौरान असम के सीएम पर भी करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम के लोगों को अपना निजी एटीएम मान रहे हैं। हर बार जब सरकार पर लाखों रुपये का कर्ज हो जाता है, तो भाजपा सरकार कर, बिजली बिल, टोल टैक्स सभी प्रकार के टैक्स को बढ़ा देती है। ऐसे में गरीब लोगों को भाजपा की विफलताओं का खामियाजा भुगतना पड़ता है। इस दौरान उन्होंने सत्ता में आने पर फ्री में बिजली देने की भी बात कही।  उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में आएंगे तो हम सबसे योग्य परिवारों को प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed