फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Police to issue summons to Rahul Gandhi over Nyay Yatra violence: Himanta

Assam: हिमंत बिस्व सरमा बोले- लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को समन जारी करेगी असम पुलिस, खुद पेश होना होगा

Tue, 05 Mar 2024 06:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Mar 2024 06:49 PM IST
सार

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि जब कोई कानून तोड़ेगा तो निश्चित तौर पर समन जारी किया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी किया जाएगा और उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद यहां खुद पेश होना होगा।

विज्ञापन
Assam Police to issue summons to Rahul Gandhi over Nyay Yatra violence: Himanta
असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम पुलिस गुवाहाटी में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी करेगी। उन्हें खुद सामने पेश होना होगा। पुलिस लोकसभा चुनाव के बाद समन भेजेगी। यह बात राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कही। 

विज्ञापन

सरमा ने कहा, "जब कोई कानून तोड़ेगा तो निश्चित तौर पर समन जारी किया जाएगा। राहुल गांधी को समन जारी किया जाएगा और उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद यहां खुद पेश होना होगा।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन सिकदार और असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा को जारी किया गया समन प्रक्रिया की शुरुआत भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री गुवाहाटी पुलिस की ओर से दर्ज एक मामले का जिक्र कर रहे थे। जिसमें पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जनवरी में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के शहर के अंदर मुख्य सड़कों से गुजरने के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

सिकदार और पार्टी के गुवाहाटी शहर के महासचिव रमन कुमार सरमा को शुरुआती समन जारी किए गए थे। पुलिस दोनों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। बाद में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया और भूपेन कुमार बोरा को भी समन जारी किया गया था। हालांकि दोनों निर्धारित तारीख पर पेश नहीं हुए। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, हमने दोनों को दूसरी बार नोटिस जारी किया है। सैकिया को 6 मार्च और बोरा को 7 मार्च को हमारे सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed