{"_id":"6486bf10a8ff9362dd0267e3","slug":"assam-police-seize-780-bottles-of-codeine-phosphate-syrup-karimganj-know-why-its-ban-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: पुलिस ने जब्त की कोडीन फॉस्फेट की 780 बोतल, जानिए क्यों हैं ये सीरप खतरनाक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: पुलिस ने जब्त की कोडीन फॉस्फेट की 780 बोतल, जानिए क्यों हैं ये सीरप खतरनाक
Mon, 12 Jun 2023 12:21 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:21 PM IST
सार
करीमगंज पुलिस ने कोडीन फॉस्फेट की 33 हजार बोतलों को एक ट्रक से बरामद किया था। इन कफ सीरप की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपए थी। पुलिस ने यह जब्ती भी असम-त्रिपुरा बॉर्डर से ही की थी।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त बोतलें
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के करीमगंज में पुलिस ने कोडीन फॉस्फेट की 780 बोतलें जब्त की हैं। असम-त्रिपुरा के बॉर्डर पर स्थित चुराईबारी इलाके में पुलिस ने यह जब्ती की है। पुलिस के अनुसार उन्हें एक खूफिया सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने TR-01AT-1612 नंबर वाले ट्रक को चुराईबारी पोस्ट पर रविवार रात रोका। तलाशी लेने पर ट्रक में कोडीन फॉस्फेट की 780 बोतलें मिलीं। इस दवा पर प्रतिबंध है, जिसके बाद पुलिस ने इन बोतलों को जब्त कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि जिस ट्रक से कोडीन फॉस्फेट की बोतलें जब्त की गईं, वह उत्तर प्रदेश से त्रिपुरा के अगरतला जा रहा था।
बुधवार को भी जब्त की थी बड़ी खेप
असम पुलिस ने बुधवार रात को भी कोडीन फॉस्फेट की एक बड़ी खेप को जब्त किया था। करीमगंज पुलिस ने कोडीन फॉस्फेट की 33 हजार बोतलों को एक ट्रक से बरामद किया था। इन कफ सीरप की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपए थी। पुलिस ने यह जब्ती भी असम-त्रिपुरा बॉर्डर से ही की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनकी पहचान जिलानी, अनाज और अबरार के रूप में हुई।
कोडीन आधारित कफ सीरप पर है प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने बीते साल कोडीन पर आधारित कफ सीरप पर प्रतिबंध लगा दिया था। दरअसल कोडीन सीरप को नशे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। दवाई होने के चलते इस तक लोगों की पहुंच बेहद आसान थी। यही वजह रही कि सरकार ने इस सीरप के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। आमतौर पर सर्दी-खांसी और दर्द के इलाज में कोडीन का इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिका में बच्चों पर कोडीन के इस्तेमाल पर पाबंदी है।