{"_id":"5b55889a4f1c1b466d8b6673","slug":"assam-police-arrested-a-man-for-allegedly-operating-fake-facebook-profiles-of-17-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 17 फर्जी फेसबुक अकाउंट चलाने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 17 फर्जी फेसबुक अकाउंट चलाने वाला युवक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
facebook
सोशल मीडिया से जुड़े मामलों को लेकर पुलिस काफी एक्टिव हो गई है। चाहे वह फर्जी अफवाहों को लेकर किये गये पोस्ट हों या फिर कोई फर्जी अकाउंट बनाने का मामला हो। पुलिस ऐसे लोगों की जमकर धरपकड़ कर रही है। ऐसा ही मामला असम में आया है। जहां पुलिस ने एक फर्जी अकाउंट बनाने वाले शख्स को शनिवार को गिरफ्तार किया है।
आरोपी राज्य के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों सहित 17 पुलिस अधिकारियों की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल चला रहा था। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सुलेमान इब्राहिम अली के रूप में हुई है। पुलिस ने इब्राहिम को 5 दिन की हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के पास से 47 मोबाइल फोन, 13 टैबलेट और 15 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने कहा कि इब्राहिम राज्य पुलिस महानिदेशक कुलधर साइकिया और गुवाहाटी पुलिस आयुक्त हिरेन नाथ का भी फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर चला रहा था। पुलिस ने कहा कि वह वरिष्ठ अधिकारियों सहित 17 फर्जी अकाउंट चला रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन फेसबुक खातों को खोलने के पीछे क्या साजिश है इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गुवाहटी में साइबर क्राइम के खिलाफ इस खुलासे को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।