फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Panchayat Election Counting Updates BJP Congress

Assam: असम पंचायत चुनाव की मतगणना में भाजपा आगे; परिसीमन के बाद पहली बार हुए थे चुनाव

Mon, 12 May 2025 06:14 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 12 May 2025 06:14 AM IST
विज्ञापन
Assam Panchayat Election Counting Updates BJP Congress
सांकेतिक तस्वीर।

असम पंचायत चुनाव की मतगणना में भाजपा आगे है। पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना हो रही है। निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद पहली बार 27 जिलों में दो मई और सात मई को दो चरणों में पंचायत चुनाव हुए थे। असम राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने माजुली जिले में आंचलिक पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की छह सीट पर जीत हासिल की है।

विज्ञापन


एएसईसी आयुक्त आलोक कुमार ने बताया, हमें जिलों से अभी तक कोई अन्य रुझान या परिणाम नहीं मिले हैं। पंचायत मतों की गिनती एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक पंचायत के लिए तीन मतपत्र होते हैं। मतगणना सोमवार रात तक जारी रह सकती है।
विज्ञापन


कुल सीटों में 21,920 ग्राम पंचायत (जीपी) सीट शामिल हैं, जिनमें से 10,883 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2,192 आंचलिक पंचायत (एपी) सदस्यों के लिए भी मतदान हुआ, जिनमें से 1,124 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही 397 जिला परिषद (जेडपी) सदस्यों के लिए भी मतदान हुआ, जिनमें से 199 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भाजपा 355 एपी सीट पर आगे है और उसकी सहयोगी अगप 42 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 21 एपी निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है। जिला परिषद के मामले में भाजपा 35 और असम गण परिषद (अगप) दो सीट पर आगे है। कांग्रेस अब तक किसी भी जिला परिषद सीट पर आगे नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed