फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam One boy who had hoisting flag 2017 floods His name is missing from NRC final draft

असमः सीने तक पानी में खड़े होकर तिरंगे को सलामी देने वाले बच्चे का नाम एनआरसी से गायब

Thu, 16 Aug 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Thu, 16 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Assam One boy who had hoisting flag 2017 floods His name is missing from NRC final draft

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें तीन बच्चे अपने स्कूल में एक अध्यापक के साथ सीने तक पानी में खड़े होकर तिरंगे को सलामी देते हुए नजर आए थे। ये तस्वीर स्वतंत्रता दिवस के दिन असम के ढुबरी जिले के एक सरकारी स्कूल की थी। 

विज्ञापन


इस तस्वीर ने पूरे देश को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करने का काम किया था। लेकिन अब मौजूदा मामले में यह बात सामने आई है कि इन तीन बच्चों में एक बच्चा ऐसा है जिसका नाम असम के एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस) में शामिल नहीं है। इससे साफ है कि उसके भारतीय नागरिक होने पर अभी सरकार की मुहर लगना बाकी है। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, तस्वीर में दिख रहे तीन बच्चों में एक बच्चे का नाम हैदर खान है जिसकी उम्र 10 साल है। इस बच्चे का नाम हाल ही में जारी की गई असम एनआरसी के फाइनल ड्राफ्ट में शामिल नहीं किया गया है। वहीं खास बात यह है कि हैदर के अलावा उसके परिवार के सभी सदस्यों का नाम एनआरसी ड्राफ्ट में शामिल है। बता दें कि हैदर धुबरी जिले के बरकलिया-नसकारा गांव का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तस्वीर मिजानुर रहमान ने फेसबुक पर पोस्ट की थी जिसे हजारों लोगों ने शेयर किया था। तस्वीर ढुबरी जिले के नसकारा एलपी स्कूल की है। दरअसल, असम सरकार की ओर से ऐसा निर्देश जारी किया गया था कि सभी स्कूलों को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का रिकॉर्ड रखना था।


गौरतलब है कि पिछले साल यानी 2017 में असम में बाढ़ के कारण हालात बहुत ही खराब हो गए थे। जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और कई लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे। इस बाढ़ के चलते 5 कमरों वाले इस स्कूल में पानी इतना भर चुका था कि खड़ा होना भी मुमकिन नहीं था। इसके बावजूद देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल प्रसाशन स्वतंत्रता दिवस मनाने में पीछे नहीं हटा। स्कूल के अध्यापक ने मौके पर मौजूद तीन छात्रों के साथ तिरंगा फहराया।

बता दें कि असम ने बीती 30 जुलाई को एनआरसी का दूसरा ड्राफ्ट जारी किया था। इस ड्राफ्ट में 40 लाख से ज्यादा लोगों के नाम शामिल नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed